{"_id":"11d9c92d4ffe150ca4df0ce3e9eb8b79","slug":"sp-will-never-divide-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी सूरत में यूपी को बंटने नहीं देंगे: सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी सूरत में यूपी को बंटने नहीं देंगे: सपा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग तेलंगाना राज्य के गठन का रास्ता साफ होने के बाद भले ही उत्तर प्रदेश के विभाजन की मांग जोर पकड़ रही हो, मगर इसके अंजाम तक पहुंचने की बात दूर की कौड़ी लग रही है।
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी सपा ने साफ कह दिया है कि वह किसी भी सूरत में यूपी को बांटने का काम नहीं होने देगी। सपा के कड़े रुख को देखते हुए केंद्र सरकार के लिए भी प्रदेश के विभाजन की मांग को सिरे चढ़ाना असंभव लग रहा है।
विज्ञापन
साथ ही छोटे राज्यों की मुखालफत करते हुए सपा ने तेलंगाना के गठन का संसद में विरोध करने की रणनीति बनाई है।
तेलंगाना के गठन पर कांग्रेस की हरी झंडी के बाद उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजनीतिक दांव खेला है। मायावती ने कहा है कि छोटे राज्यों को बनने का रास्ता साफ होना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने ही सबसे पहले प्रदेश की विधानसभा से यूपी को चार भागों में बांटने का प्रस्ताव मंजूर कर केंद्र को भेजा था। मगर मायावती के राजनीतिक मंसूबों को सपा ने यही रोक दिया है।
सपा ने साफ कर दिया है कि उसके सत्ता में रहते हुए यूपी को चार भागों में बांटा नहीं जा सकता। सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा है कि यूपी को चार भागों में बांटना प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के लिए भी ठीक नहीं है।
लिहाजा, पार्टी इसका विरोध करती है। यादव ने कहा कि तेलंगाना का गठन भी हितकारी फैसला नहीं है। उन्होंने कहा है कि पार्टी संसद में इस सिलसिले में बिल का विरोध करेगी।