फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   SP State Naresh Uttam calls BJP a party of middlemen in jhansi

Jhansi: सपा प्रदेश नरेश उत्तम ने भाजपा को बताया बिचौलियों की पार्टी, कहा- किसानों के साथ कर रही घोर अन्याय

Fri, 03 Nov 2023 07:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Fri, 03 Nov 2023 07:46 PM IST
सार

सपा प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम ने कहा कि आय दोगुनी करने की बात कहने वाली भाजपा किसानों के साथ घोर अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिचौलियों की पार्टी है।

विज्ञापन
SP State Naresh Uttam calls BJP a party of middlemen in jhansi
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शुक्रवार को मध्य प्रदेश जा रहे थे। इस दौरान झांसी में कुछ समय के लिए और मीडिया से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिचौलियों की पार्टी है। इस सरकार में उपभोक्ताओं को प्याज 80 रुपये किलो मिल रहा है, जबकि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। बिचौलिये मौज कर रहे हैं। हाल ही में इसी सरकार में टमाटर भी 200 रुपये किलो बिक चुके हैं। 

विज्ञापन


सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में केंद्र में आने से पहले हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन दस साल में भी भाजपा सरकार दो करोड़ नौकरी नहीं दे पाई है। सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है, जबकि नौजवान मारे-मारे फिर रहे हैं। लेकिन जनता अब भाजपा के इस खेल को समझ चुकी है और जनता ने इसका जवाब घोषी विधानसभा में हुए उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 44 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराकर दिया था। आय दोगुनी करने की बात कहने वाली भाजपा किसानों के साथ घोर अन्याय कर रही है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि साल 2021-22 का गन्ना किसानों का दस हजार करोड़ रुपये बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed