{"_id":"cb30ab48-d8b2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sp-mla-criticized-akhilesh-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के खिलाफ खोला सपा विधायक ने मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के खिलाफ खोला सपा विधायक ने मोर्चा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Jun 2013 01:17 PM IST
विज्ञापन
खराब कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दलों के हमले झेल रही उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार को अब उनकी पार्टी के ही विधायक ने भ्रष्ट कहकर मुश्किल खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिज़वी ने कहा कि अखिलेश सरकार में भ्रष्टाचार बिल्कुल अपने चरम पर पहुंच गया है। यहां बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है।
विज्ञापन
बलिया जिले के सिकंदरपुर से विधायक रिज़वी ने शिकायत करते हुए कहा कि आम जनता हो या कोई विधायक बिना पैसे दिए आपकी कोई नहीं सुनेगा। जिला अधिकारियों ने अपने काम करने का यही तरीका बना लिया है।
विज्ञापन
विधायक तक को सर्टिफिकेट लेने, पुलिस से मामले की जांच कराने के लिए पैसे देने पड़ते हैं।
सपा ने दी सफाई
हालांकि, सपा सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए रिज़वी की शिकायत पर ध्यान देने की बात कही।
सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर वाकई कोई समस्या है तो हम इसकी जांच करेंगे।
नहीं सुना तो देंगे धरना
रिज़वी ने सरकार पर बरसते हुए कहा कि यहां आज से ज्यादा खराब स्थिति पहले कभी नहीं थी।
उन्होंने अपनी बात के दावे में कहा कि बलिया के चिटगांव पुलिस थाने में हवलदारों और पुलिस निरीक्षकों ने धरना दिया था क्योंकि वसूली के पैसे को बराबर न बांटने के मसले पर वह नाराज थे।
रिज़वी ने अपनी बात न सुने जाने पर धरने पर बैठ जाने की धमकी भी दी है। साथ ही उन्होंने सपा सरकार में बलिया के ही दो वरिष्ठ मंत्रियों पर पार्टी नेतृत्व को जमीनी स्तर की सही जानकारी नहीं देने का आरोप भी लगाया है।