{"_id":"56e07ad14f1c1bf9668b456b","slug":"telgudwa-route-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर जाम
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षतिग्रस्त कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर कोटा खास गांव में आए दिन जाम लगने से लोगों को दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार की रात से लगा जाम बुधवार की सुबह करीब दस बजे छूटा। इससे क्षुब्ध लोगों ने बुधवार को कीचड़ य़ुक्त सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
सीओ ओबरा प्रवीण कुमार यादव, कोन और चोपन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम समाप्त कराया। जाम में फंसी रोडवेज बस पर सवार यात्री लीलावती निवासी बरवाड़ीह ने बताया कि उसका पैर टूटा हुआ है। उपचार कराने जिला चिकित्सालय जा रही है। अमरावती, उपेंद्र कुमार निवासी गौरासिंघा व सुनीता निवासी करईल ने बताया कि बीमारी अवस्था में उपचार के लिए राबर्ट्र्सगंज के लिए घर से बिल्कुल सुबह निकले थे।
पता नहीं कब अस्पताल पहुंचेंगे। कोटा निवासी पार्वती पत्नी बैजनाथ जायसवाल ने कहा कि मंगलवार सायंकाल जाते समय फिसलन के कारण गड्ढे में गिर जाने से एक हाथ फैक्चर हो गया है। कोन थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने कहा कि आठ किमी की दूरी तय करने के लिए दो घंटे का अतिरिक्त समय लेकर निकलना पड़ता है। प्रदर्शन में त्रिभुवन जायसवाल, सुभाष उपाध्याय, मथुरा, लालबहादुर, रमाशंकर, परमेश्वर, विश्वनाथ शर्मा, रामदास, मोती, कुंजू चौधरी, अखिलेश चौबे, नंदलाल, बैजनाथ, निरंजन मौजूद रहे।