फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   mlc election ramlali

एमएलसी सीट पर काबिज हुईं रामलली

Tue, 08 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Tue, 08 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
 मिर्जापुर-सोनभद्र एमएलसी सीट पर रामलली मिश्रा ने 222 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। रविवार को हुई मतगणना के दौरान रामलली मिश्रा को 1655 और उनके प्रतिद्वंद्वी बसपा के त्रिभुवन नारायण सिंह को 1433 मत मिले। रामलली मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 222 मतों के अंतर से हराया।
विज्ञापन

 

 

जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने विजयी प्रत्याशी के जीत की घोषणा की। हालांकि सपा प्रत्याशी की जीत की सूचना मिलते ही भारी संख्या में बसपा और ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा समर्थकों संग पहुंचे। पूर्व एमएलसी  विनीत सिंह मतगणना में धांधली की शिकायत करते हुए पुनर्मतगणना की मांग कर रहे थे, जिसके कारण कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल रहा।

विज्ञापन

 


कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी सभागार में मिर्जापुर-सोनभद्र एमएलसी के लिए मतगणना रविवार को कड़ी सुरक्षा में दस टेबलों पर प्रात: आठ बजे से शुरू हुई। मतगणना के आरंभ में मिर्जापुर के 16 और सोनभद्र के दस सहित कुल 26 बूथों के बैलेट बाक्सों के मतपत्रों का मिलान कर गड्डी बनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

एमएलसी चुनाव में बसपा से त्रिभुवन नारायण सिंह और सपा से  ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा की पत्नी रामलली मिश्रा चुनाव मैदान में थी। जिसके कारण मतगणना को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। मतगणना के लिए पूरे मतगणना स्थल में छह सीसी कैमरे लगाए गए थे। जिससे पूरे मतगणना की गतिविधियों पर निगरानी की जा रही थी। 

 

रविवार को मतगणना के बाद जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह के अनुसार समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रामलली मिश्रा को 1655 मत मिले, जबकि  बसपा प्रत्याशी त्रिभुवन नारायण सिंह को 1433 मत ही मिले। रामलली मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 222 मतों के अंतर से पराजित किया, जबकि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 94 मतों को निरस्त घोषित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के लिए एसडीएम रत्नप्रिया, एसडीएम वागीश शुक्ला कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा में तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed