फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Migrants will not be unjust to: Ruby

विस्थापितों के साथ अन्याय नहीं होगा: रूबी

Mon, 14 Mar 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Mon, 14 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
अमवार फिल्ड हास्टल पर सोमवार को विधायक रूबी प्रसाद व कनहर सिचाई परियोजना के विस्थापितों के बीच बैठक हुई। इसमें विस्थापित नेता ईश्वरी प्रसाद निराला, फणेश्वर जायसवाल, संतोष यादव, बहादर अली ने नौ सूत्री मांग पत्र विधायक को सौंपा। इसमें नमूना 11 व 6 के आधार पर विस्थापितों के भूमि मकान इत्यादि के मिले प्रतिकर के आधार पर विस्थापन सूचि बनाकर लाभ दिया जाने, विस्थापित लड़कियों को तीन पीढ़ी में जोडने, विस्थापन पैकेज का अवशेष दिलाने, लोहिया आवास का निर्माण विस्थापितों की देखरेख में कराने, परियोजना निर्माण में विस्थापित मजदूरों को कार्य देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन



 विधायक रूबी प्रसाद ने विस्थापितों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट कनहर सिंचाई परियोजना से हो रहे विस्थापितों के साथ अन्याय नही होगा। शासन स्तर से विस्थापितों की समस्याओं को हल कराकर न्याय दिलाया जायगा। शासन ने जिले के लिए विशेषकर कनहर परियोजना के लिए धन दिया है, ताकि क्षेत्र की सिंचाई समस्या से निजात मिल सके। विधायक ने तहसीलदार जितेंद्र सिंह को बुलाकर विस्थापितों को मिलने वाले पैकेज की राशि में आ रही समस्याओं, नाम बढ़ाने में आ रही दिक्कतों के बारे में चर्चा की और समस्या के जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर कनहर सिंचाई परियोजना के एक्सईएन हेमंत वर्मा, सर्वानंद आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed