फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In behalf of the rights concerned

हक की खातिर किया जागरूक

Tue, 08 Mar 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 08 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
In behalf of the rights concerned
महिला जागृति मंच की गोष्ठी
 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को जिले भर में विवध आयोजन किए गए। गोष्टी कर जहां महिलाओं के अधिकारों की चर्चा की गई। वहीं महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने और उनको जागरूक करने के लिए   कई महिलाएं सम्मानित की गईं। साथ ही महिलाओं को अधिकार के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


 
राबर्ट्सगंज के विवेकानंद प्रेक्षागृह मेें महिलाओं को जागृत करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि युग शांति विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होना होगा। महिलाओं को अपने हुनर को समाज में प्रदर्शित करने की जरूरत है।
विज्ञापन


डा. नम्रता सिंह, डा. वीणा सिंह, डा. मीनाक्षी सिंह और डा. गीता कुमार ने कहा कि महिलाएं अपने अद्भूत साहस, अथक परिश्रम तथा दूरदर्शी बुद्धिमता के आधार पर विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। डा. टेशी थामस पहली महिला है जो देश की मिसाइल प्रोजेक्ट को संभाल रही है। संचालन कर रही अनीता गुप्ता और सरिता श्रीवास्तव ने कहा कि नारियों में अपरमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। इस मौके पर उपभोक्ता फोरम की सदस्य किरन कुशवाहा, बिंदू यादव, उषा चौबे, धर्मावती सिंह, दीपमाला, ममता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर राबट्र्सगंज में भाजपा की महिला बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ की संयोजिका सुमन केशरी की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सुमन केशरी ने कहा कि महिलाओं ने सभी क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किया है। इसका उदाहरण देश की पहली महिला आईपीएस डा. किरण बेदी है। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि ब्रिटिश संसद में महिलाओं को भाग लेने का अधिकार नहीं था।

 

लेकिन 1911 में नेंसी एस्टर ने सांसद बन कर महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने वाली वीर नारी बनीं। इस मौके पर कांति मालवीय, लक्ष्मी केशरी, उषा शर्मा, पूनम अग्रहरि, प्रीति सिंह, शांति देवी, मंजू गुप्ता, संगीता केशरी, मुन्नी, पानमति, पार्वती, शारदा आदि मौजूद रहीं। 
 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को भारतीय जनसहयोग सेवा संस्था प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने बच्चों को शिक्षित करने के लिए दि आर्यन्स एकेडमी की प्रधानाचार्या चित्रा जालान और राजपुर की सावित्री देवी को पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मानित किया। संस्था मित्र महेश त्रिपाठी, बादशाह मिश्रा, विमलेश मौर्य, रामानंद तिवारी, अभिशेष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

 

राबर्ट्सगंज के आदिम समाज पार्टी कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज कोल, संपतराम सहयोगी, मनोज सिंह राणा, रेहाना बेगम, अशोक सिंदल, गायत्री देवी और नई बस्ती में शहीद भगत सिंह शिक्षा केंद्र में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की जुबैदा खातुन, नाजमा खातुन, चारू मलाला, सबीना, नसीबूशा निशा,  करमांव गांव में गौतम बुद्ध मानव शिक्षा समिति के श्रीराम नारायण, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र चौहान, रीना गुप्ता, मनोज सिंह, चोपन के टापू गांव में ग्राम स्वराज समिति ने यूनिसेफ की गरिमा परियोजना के तहत  रोहित सिंह, श्रीनाथ, प्रिती, देवंती, सुनीता की मौजूदगी में महिला दिवस मनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed