{"_id":"56ddd2354f1c1bc9258b45da","slug":"awakened-the-imagination-of-energy-conservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगाई ऊर्जा संरक्षण की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगाई ऊर्जा संरक्षण की अलख
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी सिंगरौली में बिजली बचाओ पखवारे के तहत वनिता समाज की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय परिसर में सोमवार की सुबह बिचली बचाओ पखवारे के तहत पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान आवासीय परिसर के लोगों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
पदयात्रा की अगुवाई स्टेशन के कार्यकारी निदेशक राजेश कुमार भटनागर ने किया। कहा कि ऊर्जा सरंक्षण के जरिए हम देश के तरक्की का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। इसके लिए सभी को जागरूकता का परिचय देना होगा। महाप्रबंधक आलोक श्रीवास्तव, एसके जैन, निरंजन आचार्य टीके राव ने भी ऊर्जा संरक्षण पर जोर दिया।
उधर, वनिता समाज शक्तिनगर की अध्यक्ष शशि भटनागर की अगुवाई में महिलाओं की टोली ने पदयात्रा निकाली और गृहणियों से ऊर्जा संरक्षण में अहम भूमिका निभाने की अपील की।उपाध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, सचिव मंजुला सिन्हा ने लोगों को ऊर्जा संरक्षण के फायदे बताए।
विज्ञापन
कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण में काफी मदद मिलेगी। कार्यक्रम संयोजक विभाग के अमर महाप्रबंधक बीजेसी शास्त्री ने बताया कि बिजली बचाओ पखवारे के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को ऊर्जा संरक्षण के लिए जागरूक करने का प्रयास जारी है।
इससे पूर्व रविवार शाम जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में संजीवनी चिकित्सालय और कालोनी की महिलाओं के मध्य पखवारे के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कालोनी की महिलाओं की टीम विजयी रही। म्यूजिकल चेयर कार्यक्रम में भी लोगों ने शिरकत किया।
जानाकरी दी गई कि 16 मार्च को कर्मचारी विकास केंद्र में पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।