फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   accident,death

ट्रक से कुचलकर दंपती की मौत

Sat, 05 Mar 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 05 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
accident,death
सड़क हादसा
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बैजू बाबा मंदिर के पास शनिवार की सुबह ट्रक से कुचलकर दंपती की मौत हो गई। धर्मशाला चौराहा के पास रहने वाले दंपती बाइक से वाराणसी जा रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौराहे के पास के रहने वाले राजेश कुमार जायसवाल (45) और उनकी पत्नी सीता जायसवाल (40) शनिवार की सुबह बाइक से वाराणसी के लिए निकले थे। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के बैजू बाबा मंदिर के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।

विज्ञापन


 

हादसे में दोनों सड़क पर दाहिने ओर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, रास्ते में उसकी मौत हो गई। सुकृत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सुकृत पुलिस ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया है। चौकी इंचार्ज गगनराज सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed