फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   DIG Gorakhpur champion

डीआईजी गोरखपुर चैंपियन

Sun, 06 Mar 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Sun, 06 Mar 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन

11वीं वाहिनी पीएसी के करीब 280 एकड़ में फैले गोल्फ कोर्स में 19वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक ओपेन गोल्फ प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी सुभाष चंद्र ने किया। प्रतियोगिता में 87 महिला, पुरुष व बच्चों ने अपनी टीमों के साथ प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


डीजीपी जावीद अहमद ने भी दोपहर करीब 12 बजे पहुंच कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। दोपहर बाद करीब तीन बजे डीजीपी ने विजेताओं को पुरस्कृत कर प्रतियोगिता का समापन किया। पुलिस अधिकारियों की प्रतियोगिता में पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर शिव सागर सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर चैम्पियन का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में अपर पुलिस महानिदेशक सुभाष चंद्र विजेता व पुलिस महानिरीक्षक आगरा डीसी मिश्रा उपविजेता रहे। महिलाओं में वेस्ट नेट विनर का खिताब एसडीएम सृष्टि धवन ने हासिल किया, जबकि इसमें ज्योत्स्ना सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में मास्टर समर्थ शाह प्रथम व मास्टर आकर्षित कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शून्य से नौ हैंडीकैप में गौतम सिंह वेस्ट नेट विनर रहे, जबकि अजीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे। 10 से 14 हैंडीकैप में गणेश भोजवानी विजेता व जोहेब सिद्दीकी उप विजेता रहे। 15 से 18 हैंडीकैप में कृष्ण कुमार विजेता व सोमेश भारद्वाज उप विजेता रहे। महिला पटिंग प्रतियोगिता में इंदु रतन प्रथम व स्वाती महेंद्र द्वितीय स्थान पर रहीं।


नियरेस्ट टू पिन का खिताब संजय मदान के नाम रहा, वहीं लांगेंस्ट ड्राइव में विजय सिंह विजई रहे। स्ट्रेट ड्राइव में प्रतीक अग्रवाल विजेता घोषित किए गए। वेस्ट ग्रास का खिताब अभय श्रीवास्तव के नाम रहा। प्रतियोगिता में पुलिस, सेना, लखनऊ गोल्फ क्लब, आर्मी गोल्फ क्लब लखनऊ, एनई रेलवे गोरखपुर, सीआरपीएफ आदि के करीब 87 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed