Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal receives National Highway projects worth nearly Rs 25,000 cr from Centre: Suvendu

बंगाल में सड़कों का जाल बिछाएगा केंद्र: गडकरी ने किया एक लाख करोड़ की परियोजनाओं का एलान; सीएम क्या बोले?

Thu, 26 Nov 2026 03:06 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, कोलाघाट (पश्चिम बंगाल)।
पीटीआई, कोलाघाट (पश्चिम बंगाल)। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 26 Nov 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
Bengal receives National Highway projects worth nearly Rs 25,000 cr from Centre: Suvendu
शुभेंदु - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी दी कि राज्य को केंद्र सरकार से करीब 25 हजार करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना मिली हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में केंद्र सरकार बंगाल को एक लाख करोड़ रुपये की सड़क विकास परियोजनाएं देगी। वहीं, कुछ देर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राज्य के लिए एक लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की घोषणा की।
विज्ञापन


किन सड़क और पुल परियोजनाओं की मांग की?
पूर्व मेदिनीपुर के कोलाघाट में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कई सड़क और पुल परियोजनाओं पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने इन परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: साइबर हमले, दुष्प्रचार और हाइब्रिड युद्ध: बदल रही दुनिया की सुरक्षा चुनौतियां; राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क परियोजनाओं पर क्या बोले मुख्यमंत्री?
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'पश्चिम बंगाल को आज केंद्र सरकार से करीब 25 हजार करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं मिली हैं। आने वाले वर्षों में केंद्र सरकार बंगाल को एक लाख करोड़ रुपये की सड़क विकास परियोजनाएं देगी। हमारा ध्यान दुर्घटनाओं को रोकने पर है'। 

गडकरी ने कितनी परियोजनाओं का एलान किया?
वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बंगाल के लिए एक लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की घोषणा की। ये परियोजनाएं पहले से चल रही 35 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं के अतिरिक्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed