फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sister stabbed brother, both bled in Varanasi

संपत्ति पाने की चाह ने खून के रिश्ते में डाली दरार, बहन ने भाई को मारा चाकू, दोनो लहूलुहान

Sat, 16 Nov 2019 12:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 16 Nov 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Sister stabbed brother, both bled in Varanasi
घटनास्थल के बारे में जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सच ही कहा गया है कि जर, जोरू और जमीन अपनों के बीच भी दरार डाल देती है। ऐसा ही कुछ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के चंद्रा चौराहे से बलुआ रोड पर स्थित आनंद नगर कॉलोनी में शुक्रवार की रात हुआ, जब संपत्ति विवाद को लेकर बहन ही भाई के जान की दुश्मन बन बैठी और भाई को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि नीरज शाह पैंतीस साल से परिवार के साथ अपने मकान में रहते हैं। वे पेंटिंग का काम करते हैं। जहां पर विगत दो वर्षों से बड़ी बहन अलका उर्फ पिंकी से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बहन अलका ने एक सप्ताह पूर्व से ही ऊपरी तल पर रहना शुरू कर दिया था। आरोप है कि उसने आधे मकान के कई हिस्सों पर ताला कब्जा जमाया हुआ है। 
विज्ञापन


शुक्रवार की रात भाई नीरज व बहन अलका में संपत्ति को लेकर तू तू-मैं मैं होने के बाद अलका ने भाई नीरज शाह पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान अलका को भी चोटें आईं। परिवार वाले पंडित दीनदयाल अस्पताल ले गए। नीरज शाह की मां मंगला देवी ने बताया कि संपत्ति में मैंने न ही अपने बेटे और बेटियों को वारिस बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्कि अपने पोते और पतियों को नामजद किया है, फिर भी अलका बार-बार घर पर आकर अनावश्यक झगड़ा व मारपीट करती है। अलका के पति कुलदीप मानसिक चिकित्सालय में फार्मासिस्ट पद पर तैनात है जिसका वह रौब दिखाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed