{"_id":"56e30a7d4f1c1b301e8b456b","slug":"burglars-burglary-cash-jewelery-flown","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंधमारी कर चोरों ने नकदी, जेवरात उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंधमारी कर चोरों ने नकदी, जेवरात उड़ाए
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 11 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवानीगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर उर्फ धौरहरा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक मकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी कर कपड़ा, आभूषण सहित लाखों का माल उड़ा दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर उर्फ धौरहरा गांव निवासी रामसूरत और उसके परिवार के सदस्य गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गए। रात में घर के पीछे की दीवार में सेंधमारी कर चोर अंदर दाखिल हो गए।
घर की तलाशी के दौरान एक कमरे में रखा सामान व बक्सा उठा ले गए। सुबह रामसूरत जब सोकर उठा तो दीवाल में सेंध देख सन्न हो गया। कमरे में रखा कपड़ा, जेवरात व अन्य सामान गायब था। कुछ देर बाद शौच के लिए गए ग्रामीणों ने बताया कि दक्षिण तरफ गेहूं के खेत में एक टूटा बक्सा पड़ा है।
विज्ञापन
रामसूरत ने उस बक्से की पहचान चोरी गए बक्से के रूप में की। बकौल रामसूरत बक्से में करीब डेढ़ लाख रूपए का जेवरात, कपड़ा व अन्य सामान रखा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि सेंधमारी की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।