फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   shortage of glucose in hospitals og lucknow

लखनऊ के अस्पतालों में ग्लूकोज की कमी

Tue, 15 Jan 2013 02:17 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Tue, 15 Jan 2013 02:17 PM IST
विज्ञापन
shortage of glucose in hospitals og lucknow

शहर के अस्पतालों में ग्लूकोज की कमी हो गई है। इससे मरीज परेशान हैं और उन्हें बाहर से ग्लूकोज की बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि ग्लूकोज का रेट कांट्रेक्ट नहीं होने से दिक्कतें आ रही हैं। अस्पतालों के प्रभारी रोगी कल्याण समिति से ग्लूकोज खरीद कर काम चला रहे हैं।

विज्ञापन


बलरामपुर अस्पताल के ओल्ड वार्ड में भर्ती सतीश के तीमारदार हरिपाल को 50 रुपये में बाहर से तीन ग्लूकोज की बोतलें खरीद कर लानी पड़ीं। अस्पताल में हर रोज सात सौ से अधिक ग्लूकोज की बोतलें लगती हैं, जबकि श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में हर दिन छह सौ ग्लूकोज की बोतलों की जरूरत है।
विज्ञापन


यहां जनरल सर्जरी में भर्ती अलीम की पत्नी शबनम और राममनोहर लोहिया अस्पताल के सर्जरी वार्ड में भर्ती अनुनय के पिता विनय ने भी मेडिकल स्टोर से ग्लूकोज खरीदने की जानकारी दी। जिले के सभी अस्पतालों का यही हाल है। स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही का फायदा अस्पतालों के बाहर खुले मेडिकल स्टोर्स के संचालक उठा रहे हैं और मनमाने रेट में मरीजों को ग्लूकोज बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाओं का कांट्रेक्ट हुआ, ग्लूकोज का लटका
इस साल 122 दवाओं का रेट कांट्रेक्ट हो गया है, लेकिन मरीजों के लिए सबसे महत्वपूर्ण ग्लूकोज का रेट कांट्रेक्ट नहीं हो सका है। दो महीने से अस्पताल के अधिकारी रोगी कल्याण समिति से ग्लूकोज खरीद कर काम चला रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि एक कंपनी के आने से कांट्रेक्ट नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed