फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shooter who opened fire at Disha Patani house was killed in an encounter.

दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले ढेर: जिस पिस्टल से अतीक-अशरफ मारे गए, वही हथियार शूटर के पास से मिला

Wed, 17 Sep 2025 10:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 17 Sep 2025 10:22 PM IST
सार

पुलिस को बदमाशों से तुर्किये मेड जिगाना और ऑस्ट्रिया में बनी ग्लॉक पिस्टल बरामद हुई है। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में भी शूटरों ने इसी जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया था। जानें जिगाना पिस्टल की खासियत के बारे में-

विज्ञापन
Shooter who opened fire at Disha Patani  house was killed in an encounter.
शूटर के पास मिलीं विदेशी पिस्टल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस मुठभेड़ में ढेर अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह के सदस्य थे। 12 सितंबर को अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी बरार गैंग ने ही ली थी। पुलिस को बदमाशों से तुर्किये मेड जिगाना और ऑस्ट्रिया में बनी ग्लॉक पिस्टल बरामद हुई है। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में भी शूटरों ने इसी जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया था। 

विज्ञापन

पुलिस दोनों बदमाशों के बारे में अधिक जानकारी जुटा रही है। इस मामले में घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस बदमाशों के पीछे थी और ट्रॉनिका सिटी में उनकी बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, बदमाशों के बारे में जानकारी के लिए घटना स्थल को जाने वाले सभी रूट को सीसीटीवी कैमरों को चेक कर जानकारी जुटाई गई। इसके बाद पुलिस बदमाशों के पीछे लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है इस पिस्टल की खासियत? 

  • तुर्की में बनने वाली जिगाना मेड पिस्टल का प्रयोग मलेशियाई आर्मी, अजरबैजान आर्मी, फिलिपिन आर्मी भी करती है। 
  • ये पिस्टल पूरी तरह से ऑटोमेटिक होती है और एक बार में ही कई राउंड फायरिंग किया जा सकता है। 
  • पाकिस्तान के रास्ते इसकी सप्लाई अवैध तरीके से भारत में होती है। कहा जाता है कि ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से इसे भारत में सप्लाई किया जाता है। 




विज्ञापन

12 सितंबर को किया था हमला
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर बीते शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे नौ राउंड फायरिंग की गई थी। बाइक सवार दो आरोपी फायरिंग कर नैनीताल हाईवे की ओर भाग निकले थे। इनमें आगे बैठा युवक हेलमेट लगाए हुए थे। चर्चित अपराधी गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित गोदारा की आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी ली थी। इसमें स्वामी अनिरुद्धाचार्य व स्वामी प्रेमानंद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गुस्सा जताया गया था। भविष्य में ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। 

एक दिन पहले की थी रेकी, एक फायर भी किया
इंस्पेक्टर कोतवाली अमित पांडेय ने बताया कि पाटनी परिवार को शुक्रवार तड़के हुई फायरिंग के बारे में ही पता था। दनादन फायर के बाद कुत्ते भौंके तो पाटनी बाहर निकलकर आए थे। जब घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज में एक दिन पहले की जांच की गई तो पता लगा कि दूसरी बाइक पर दो अलग युवक बृहस्पतिवार सुबह साढ़े चार बजे इसी गली में घुसे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed