{"_id":"10009cf0-d8fa-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"shivpal-yadav-commented-on-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में नरेंद्र मोदी का कोई वजूद नहीं: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में नरेंद्र मोदी का कोई वजूद नहीं: शिवपाल
मैनपुरी/ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2013 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी का उत्तर प्रदेश में कोई वजूद नहीं है। प्रदेश की जनता मोदी को जानती तक नहीं।
विज्ञापन
ऐसे में वह प्रदेश से चाहे चुनाव लड़ें या सभाएं करें यहां उनका कोई असर होने वाला नहीं हैं।
सपा प्रदेश में कम से कम 60 सीटें जीतेगी और केंद्र में बनने वाली सरकार की प्रमुख भूमिका में होगी।
बुधवार को जिला योजना की बैठक में भाग लेने आए कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा अंतर्कलह से जूझ रही है। प्रदेश में नरेंद्र मोदी का जादू चलने वाला नहीं है।
विज्ञापन
बिना सपा के सहयोग के केंद्र में किसी की सरकार बनने वाली नहीं है। एक सवाल के जवाब में कहा कि पूर्ववर्ती बसपा सरकार के कई मंत्रियों की जांच चल रही है दोषी पाए जाने पर मंत्री जेल जाएंगे।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिले में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बारिश से हुई तबाही को देखते हुए प्रदेश सरकार उत्तराखंड को हरसंभव मदद देगी।
ट्रांजिट हास्टल में कैबिनेट मंत्री को किसी से नहीं मिलने दिया गया।