फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   She was ignoring me so I killed her software engineer from Lucknow killed by her lover in Pune

IT इंजीनियर गर्लफ्रेंड का कत्ल: 'मुझे नजरअंदाज कर रही थी.. इसलिए मार डाला', प्रेमी का हैरान करने वाला कबूलनामा

Tue, 30 Jan 2024 12:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Jan 2024 12:40 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पुणे में प्रेमी ने आईटी इंजीनियर प्रेमिका की हत्या कर दी। आईटी इंजीनियर वंदना और आरोपी प्रेमी ऋषभ पिछले करीब 10 साल से रिलेशनशिप में थे। आरोपी प्रेमी को वंदना के चरित्र पर शक था। ऋषभ प्रेमिका की हत्या का प्लान बनाकर पुणे आया था।

विज्ञापन
She was ignoring me so I killed her software engineer from Lucknow killed by her lover in Pune
it engineer girlfriend - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक आईटी कंपनी की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या उसके प्रेमी ने की है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली थी। हत्या करने वाला आरोपी भी यूपी का ही रहने वाला है। 
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पहचान वंदना द्विवेदी (26) के रूप में हुई है। वो इंदिरानगर के सेक्टर 11 में रहती थी। वहीं, उसके प्रेमी की पहचान ऋषभ निगम के रूप में हुई है। ऋषभ निगम भी जानकीपुरम विस्तार का रहने वाला है। 
विज्ञापन


पुणे पुलिस के अनुसार, दोनों यूपी के रहने वाले हैं, 2013 से दोनों रिलेशनशिप में थे। वंदना पुणे में इंफोसिस कंपनी में नौकरी करती थी, जबकि उसका प्रेमी यूपी में रहता था। प्रेमी ऋषभ इस बात से नाराज था कि वंदना ने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना 27 जनवरी की रात पिंपरी चिंचवड़ के हिंजवडी इलाके में एक लॉज में हुई थी। आरोपी निगम को मुंबई में पकड़ा लिया गया है। उसे आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस उपायुक्त बापू बांगर के अनुसार, आरोपी निगम यूपी से आकर 25 जनवरी को लॉज में ठहरा था, अगले दिन वह वंदना से मिला था। शनिवार रात में इंजीनियर को गोली मारी और फरार हो गया। लॉज के सीसीटीवी फुटेज में निगम को शनिवार रात परिसर से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। वंदना मूल रूप से गोंडा की रहने वाली थी। उसका परिवार इंदिरानगर में रहता है।

 

मुझे नजरअंदाज कर रही थी, इसलिए मार दिया...
पुणे की पुलिस ने आरोपी ऋषभ से लंबी पूछताछ की। उसने बताया कि वह करीब दस साल से वंदना के साथ था। कुछ वक्त से वह उसे नजरअंदाज कर रही थी। इसे लेकर कई बार विवाद हुआ। इस वजह से मिलने पुणे आया था। यहां लॉज में भी रात में विवाद होने पर वंदना को गोली मार दी।

 

25 जनवरी को पहुंचा था पुणे
पुलिस के मुताबिक, ऋषभ 25 जनवरी को लॉज में ठहरा था। अगले दिन वंदना से मिला। फिर शनिवार रात दोनों एक साथ लॉज गए। इससे संबंधित सीसीटीवी फुटेज जुटाई गई हैं। आरोपी आते-जाते वक्त कैमरे में कैद हुआ है। गिरफ्तारी के वक्त उससे पिस्टल भी बरामद हुई थी। उस पर हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed