फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shatabdi Express will feel like home on next year

नए साल से घर सा अहसास कराएगी शताब्दी एक्सप्रेस, कमरे जैसे होंगे कोच

Mon, 29 Oct 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Updated Mon, 29 Oct 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
Shatabdi Express will feel like home on next year
फाइल फोटो
जावेद असलम। अगले साल से शताब्दी एक्सप्रेस का हुलिया पूरी तरह बदला नजर आएगा। शताब्दी एक्सप्रेस के कोच की अंदरूनी बनावट अंदर से घर के कमरे जैसी होगी। कोच के गेट अपने आप खुलेंगे और बंद होंगे। मनोरंजन के लिए सभी कोचों में एलईडी टीवी भी लगी होंगी। सुविधाओं से लैस देश का पहला स्वदेशी रैक जनवरी में शताब्दी एक्सप्रेस में लग जाएगा। कई कोच बनकर भी तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन


नई दिल्ली से हबीबगंज के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सुपर लग्जरी कोचों से तैयार होगी। शताब्दी में अभी एचएचबी कोच (जर्मन कंपनी के लिंक हॉफमैन बुश की सहयोग से तैयार कोच) लगे हैं। जनवरी से यह कोच हट जाएंगे और शताब्दी को मेक इन इंडिया योजना के तहत इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई में तैयार हो रहे पहले स्वदेशी रैक मिलेंगे। कोच आपस में जुड़े (इंटरकनेक्टेड) होंगे। सीटों के बीच अधिक गैप होगा, ताकि सफर में थकान व परेशानी महसूस न हो। साथ ही, कोच में बड़े कांच लगे होंगे।
विज्ञापन


पूरे कोच जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली सिस्टम से लैस होंगे। स्टेशनों की जानकारी भी डिस्पले होती रहेगी। इसके अलावा, पूरे कोच मुफ्त वाई-फाई से भी लैस होंगे। वहीं, कोचों में वैक्यूम बायो टॉयलेट होंगे। कोच के भीतर ही दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर रखी होंगी। यात्री जरूरत के हिसाब से सामान लेकर चल सकेंगे। देश की यह पहली शताब्दी एक्सप्रेस होगी, जिसका हुलिया पूरी तरह बदल जाएगा। इसके बाद देश में चलने वाली अन्य शताब्दी एक्सप्रेसों को यह कोच मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'रेलवे-18 के तहत शताब्दी एक्सप्रेस का हुलिया बदला जा रहा है। देखने व बैठने में यह ट्रेन पूरी तरह बदली नजर आएगी। सुविधाओं से लैस इस ट्रेन के सभी कोचों में बदलाव किया जा रहा है। जनवरी तक शताब्दी के रैक बदल जाएंगे।'
विपिन कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed