{"_id":"56e07c544f1c1bf9668b45af","slug":"sex-racket-case-police-suspect","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट प्रकरण : पुलिस भी शक के घेरे में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्स रैकेट प्रकरण : पुलिस भी शक के घेरे में
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
छापामारी के दौरान हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। काकानगर में सेक्स रैकेट प्रकरण को लेकर पुलिस पर भी आरोप लग रहे हैं। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि अक्सर पुलिसकर्मियों को भी उक्त मकान पर आते देखा गया था। शक है कि पुलिस की शह पर ही पूरा खेल चल रहा था।
मालूम चला है कि मकान को किराए पर लेने वाली चर्चित महिला के व्यापारी, प्रापर्टी डीलर और कुछ छुटभैया नेताओं से भी संपर्क रहते थे। उक्त महिला पहले तो दयानंदनगर में किराए के मकान में रहती थी। वहां भी महिला के घर में अवांछनीय लोगों की आवाजाही के कारण मोहल्ले वालों में रोष बना हुआ था।
इसी के चलते कुछ समय पूर्व ही महिला ने काकानगर में मकान किराए पर ले लिया। वहां भी बाहरी लोगों का आना जाना लगा रहा। मकान पर महिला ही बाहर से लड़कियां भी बुलाती थीं। वहीं, छापे के दौरान मंगलवार रात लोगों ने आरोप लगाया था कि यहां पर कुछ पुलिसकर्मी भी अक्सर आते थे।
विज्ञापन
हालांकि सीओ सिटी निशांक शर्मा का कहना है कि पुलिसकर्मियों द्वारा अक्सर वहां जाने की जानकारी नहीं है, आरोप बेबुनियाद है।