फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prevent tampering start preparing

छेड़ाछाड़ रोकने की तैयारी शुरू

Sun, 13 Mar 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sun, 13 Mar 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर में बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। अब पुलिस ने इस पर रोक लगाने के लिए तैयारी शुरू कर दी। इसके लिए कोचिंग सेंटरों पर सीसीटीवी लगवाने की योजना बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर में छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिसको लेकर शहर के लोगों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर पुलिस गश्त बढ़वाने की मांग की। पुलिस गश्त भी हुई, लेकिन छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक नहीं लग सकी।
विज्ञापन


दरअसल, पुलिस स्कूल व कॉलेजों के आसपास गश्त करती है, लेकिन कोचिंग सेंटरों के आसपास पुलिस गश्त नहीं होती। जिस कारण सबसे अधिक घटनाएं वहीं पर होती है। शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि सभी कोचिंग सेंटर संचालकों की मीटिंग बुलाई जाएगी। जिसमें उन्हें सेंटरों के बाहर सीसीटीवी लगवाने के निर्देश दिए जाएंगे। ताकि उनके आसपास घूमने वाले मनचलों की पहचान हो सके और उन पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed