फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Claim to have changed the date of death

क्लेम के लिए बदल दी मौत की तारीख

Sun, 13 Mar 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sun, 13 Mar 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
शामली। बीमा क्लेम की धनराशि लेने के लिए मौत की तारीख बदल दी गई। बीमा कंपनी की ओर से इंवेस्टीगेटर को क्लेम फाइल की छानबीन करने भेजा गया, तो सच्चाई सामने आई। 
विज्ञापन


मामला गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव मालेंडी निवासी किसान की बीमा क्लेम फाइल से जुड़ा हुआ है। शनिवार को बीमा कंपनी श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ओर से माइनर ए नूर कंसलटेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के इंवेस्टीगेटर कमरुद्दीन खान मालेंडी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ ही गांव की ग्राम प्रधान और अन्य लोगों से किसान की मृत्यु के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


 कमरुद्दीन ने बताया कि किसान की मृत्यु दो मार्च 2015 को हुई थी, जिसके दो दिन बाद किसान की मृत्यु पर शोक संदेश भी विज्ञापन समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया गया था। इसके बावजूद 12 मार्च 2015 को श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से किसान के नाम बीमा कराया गया, जिसकी धनराशि करीब 13 लाख रुपये बनती है। इसके बाद जून माह में बीमा क्लेम पाने के लिए आवेदन किया गया, जिसमें मृत्यु की तारीख दो जून 2015 बताई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत्यु प्रमाण पत्र में भी दो जून की तारीख लिखी गई है। अभी तक क्लेम फाइल पर बीमा की धनराशि किसान  के परिजनों को नहीं          मिल सकी है। कमरुद्दीन ने बताया कि क्लेम फाइल में लगाए प्रमाण पत्रों में किसान की मौत दो जून 2015 को होना बताया है, मगर उससे तीन महीना पूर्व चार मार्च को मृत्यु का शोक संदेश प्रकाशित कराना गड़बड़ी की तरफ इशारा कर रहा है। 
इस संबंध में जांच रिपोर्ट           बीमा कंपनी के अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed