फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Kanhaiya Kumar ABVP blew effigy

अभाविप ने फूंका कन्हैया कुमार का पुतला

Sun, 13 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर।
ब्यूरो /शाहजहांपुर। Updated Sun, 13 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
The Kanhaiya Kumar ABVP blew effigy
अभाविप ने फूंका कन्हैया कुमार का पुतला
 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पुवायां के राजीव चौक पर जेएनयू छात्र कन्हैया कुमार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। विभाग संयोजक रवि पंडित के नेतृत्व में अभाविप के तमाम कार्यकर्ता रविवार को हरेराम पक्का तालाब मंदिर पर एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता कन्हैया कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजीव चौक पर पहुंचे। रवि पंडित ने कहा कि कन्हैया कुमार जैसे लोग निरंतर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। सरकार को इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। नगर मंत्री शरद त्रिवेदी ने कहा कि कन्हैया जैसे लोगों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए। सह आंदोलन प्रमुख शिवांशु शास्त्री ने कन्हैया के सेना पर दिए गए बयान को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कन्हैया कुमार का पुतला दहन किया और नारेबाजी की। इस दौरान गोविंद अवस्थी, राधे, प्रतीक यज्ञसैनी, शैलेंद्र सिंह, विजय वर्मा, अनुपम अग्निहोत्री, अतुल मिश्रा, विशाल दीक्षित, नीरज कश्यप, राहुल अग्निहोत्री, कुसमीत यादव, पवन श्रीवास्तव, श्याम मोहन मिश्रा, सुदर्शन कुमार, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed