अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पुवायां के राजीव चौक पर जेएनयू छात्र कन्हैया कुमार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। विभाग संयोजक रवि पंडित के नेतृत्व में अभाविप के तमाम कार्यकर्ता रविवार को हरेराम पक्का तालाब मंदिर पर एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता कन्हैया कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजीव चौक पर पहुंचे। रवि पंडित ने कहा कि कन्हैया कुमार जैसे लोग निरंतर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। सरकार को इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। नगर मंत्री शरद त्रिवेदी ने कहा कि कन्हैया जैसे लोगों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए। सह आंदोलन प्रमुख शिवांशु शास्त्री ने कन्हैया के सेना पर दिए गए बयान को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कन्हैया कुमार का पुतला दहन किया और नारेबाजी की। इस दौरान गोविंद अवस्थी, राधे, प्रतीक यज्ञसैनी, शैलेंद्र सिंह, विजय वर्मा, अनुपम अग्निहोत्री, अतुल मिश्रा, विशाल दीक्षित, नीरज कश्यप, राहुल अग्निहोत्री, कुसमीत यादव, पवन श्रीवास्तव, श्याम मोहन मिश्रा, सुदर्शन कुमार, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।