{"_id":"56e039274f1c1b72428b4585","slug":"hitec-policing-police-public-dialogue-now-would-be-on-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक पुलिसिंग : अब व्हाट्सएप पर होगा पुलिस पब्लिक संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक पुलिसिंग : अब व्हाट्सएप पर होगा पुलिस पब्लिक संवाद
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेक पुलिसिंग के तहत अब पुलिस व्हाटसएप ग्रुप बनाकर उसमें मीडिया, व्यापारियों, नेताओं, समाजसेवियों, प्रधानों सहित अन्य लोगों के मोबाइल नंबर जोड़ेगी, जिससे कोई भी सूचना ग्रुप के माध्यम से पुलिस को मिल सके और उस पर कार्रवाई की जा सके। पुवायां कोतवाली परिसर में बुधवार को हुई बैठक में लोगों को यह जानकारी दी गई। बैठक में सीओ उमेश शर्मा ने बताया कि डीजीपी कार्यालय और पुलिस अधीक्षक स्तर से मिले निर्देशों के अनुसार थाना स्तर पर कुछ नागरिकों को डिजिटल वालंटियर्स के रूप में विकसित किया जाएगा। इनके नाम पते, मोबाइल नगर, ई मेल एड्रेस आदि रजिस्टर में दर्ज किए जाएंगे और ग्रुप में भी जोड़ा जाएगा, जिससे पुलिस पब्लिक के बीच संवाद, सूचनाओं का आदान प्रदान हो सके। बैठक में
डीजीपी कार्यालय से क्या मिले हैं निर्देश
सभी थानाध्यक्ष अपने थाने में संभ्रात नागरिकों की बैठक करेंगे।
गोष्ठी में नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का जाना जाएगा।
जनता में विश्वास पैदा करना कि वह पुलिस को सूचनाएं दे सके।
व्हाटसएप ग्रु्प बनाना और उसमें क्षेत्र के लोगों को जोड़ना
लोगों को डिजिटल वालंटियर्स के रूप में विकसित करना।
जनपद स्तर पर एसपी के पीआरओ की ओर से भी एक ग्रुप तैयार करना।
गोष्ठी में सीओ और एएसपी का मौजूद रहना। 15 मार्च तक यह कार्य पूरा किया जाना है।