फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   teacher bike theft from bank

बैंक परिसर से शिक्षक की बाइक चोरी

Fri, 11 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Fri, 11 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
teacher bike theft from bank
क्राइम
बृहस्पतिवार को बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम से धन आहरित करने आए एक शिक्षक की नई बाइक बैंक परिसर से चोरी हो गई। बैंक के सीसी कैमरे में बाइक ले जाने वाले चोर की फुटेज भी आ रही है। बाइक चोरी की तहरीर दिये जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहंीं हो सकी है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सींगापुर निवासी दुष्यंत सिंह पुत्र श्यामसिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह लगभग दो बजे वह अपने चाचा दंगलसिंह व रामबाबू के साथ बैंक आफ बड़ौदा की मिर्जापुर शाखा में आया था। वह बैंक परिसर में बाइक खड़ी करके एटीएम से रुपये निकालने चला गया। एटीएम से रुपये नहीं निकलने पर वह शाखा प्रबंधक से शिकायत करने बैंक के अंदर गया। इससे उसे बैंक के अंदर करीब एक घंटा लग गया। जब वह बैंक से बाहर आया तो उसकी बाइक गायब थी।  बैंक परिसर से बाइक गायब हो जाने की सूचना उसने तुरंत शाखा प्रबंधक को दी। शाखा प्रबंधक ने बैंक के सीसी कैमरे में देखा तो लोअर और सफेद रंग की टी शर्ट पहने एक युवक उसकी बाइक लेकर जा रहा है। बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस बाइक चोरी की घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed