फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kheri petrol pump owner in connection with the disappearance of Business

  बिजनेस के सिलसिले में खीरी गया पेट्रोल पंप स्वामी लापता

Wed, 09 Mar 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 09 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Kheri petrol pump owner in connection with the disappearance of Business
दिल्ली पुलिस
 बंडा थाना क्षेत्र के गांव चरखी देवरी निवासी मुकेश चौधरी का गांव अलमापुर में चौधरी फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। मुकेश की ससुराल खीरी के गोला कस्बे में है। तीन मार्च को मुकेश बिजनेस के सिलसिले में लखीमपुर गए थे। शाम को उसने घर फोन कर बताया कि गोला में उनका साला बाल गोविंद मिल गया है और वह उनके साथ ससुराल जा रहा है। इसके बाद परिवार के लोगों की मुकेश से बात नहीं हो सकी। सुबह भी बात नहीं हो पाने पर मुकेश के पिता हरीप्रसाद ने एक रिश्तेदार को फोन कर मुकेश के बारे में जानकारी करने को कहा, तो रिश्तेदार ने बताया कि मुकेश के ससुर के अनुसार चार मार्च की सुबह मुकेश गोला से घर के लिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन

चार मार्च को भी मुकेश घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग चिंतित हो उठे और थाने जाकर मुकेश के गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। उधर पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र में जंगल के पास सात मार्च को मुकेश की कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। पूरनपुर पुलिस ने कार को थाने लाकर खड़ा करा दिया और आसपास के जिलों में कार मिलने की सूचना दी। पूरनपुर कोतवाल के अनुसार कार से कोई युवक नहीं मिला है। 
विज्ञापन

उधर, मुकेश की मां चंद्रावती और भाई विवेक ने बुधवार शाम संवाददाता को बताया कि मुकेश की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। मुकेश की पत्नी तीन माह पूर्व एक बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। वह लोग दो बार विदा कराने जा चुके हैं, लेकिन मुकेश की पत्नी ससुराल नहीं आ रही है। मुकेश की मां के अनुसार पता चला है कि मुकेश पीलीभीत के किसी अस्पताल में है। मुकेश के पिता जानकारी करने पीलीभीत गए हैं। उधर बंडा और पूरनपुर पुलिस ने मुकेश के बारे में कोई जानकारी मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed