{"_id":"56e2de714f1c1bf50f8b4568","slug":"bullion-traders-and-demonstration","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों ने किया धरना प्रदर्शन
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों ने किया धरना प्रदर्शन
केंद्र सरकार के आदेशों को अव्यवहारिक बताते हुए नगर के सराफा व्यापारियों ने शुक्रवार को भी प्रतिष्ठान बंद रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने प्रतिष्ठानों के सामने धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि 14 मार्च तक दुकानें बंद रहेंगी, इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ तमाम पदाधिकारियों के साथ सराफा व्यापारियों के प्रदर्शन में शामिल हुए और पूरे सहयोग आश्वासन दिया। व्यापारियों ने कहा कि सराफा व्यापारी मांगों के पूरा नहीं होने तक आंदोलन करेंगे। इस दौरान सुधीर अग्रवाल, पंकज सराफ, केके लील, मंगल मिश्रा, कपिल गुप्ता, संजीव राठौर, नाजिम खां, अनिल गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे। शुक्रवार को पुवायां व्यापार मंडल अध्यक्ष केके लील के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत की। कुलदीप का कहना है कि मेडिकल लाइसेंस की रिन्यूवल फीस तीन हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दी गई है। जबकि देहात में कई ऐसे मेडिकल स्टोर हैं, जिनमें 30 हजार रुपये की दवाएं नहीं होंगी। ऐसे में तमाम मेडिकल स्टोर बंद हो जाएंगे। सरकार बेरोजगारों को नौकरी देना तो दूर रहा, व्यापार भी नहीं करने दे रही। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के समक्ष 11-11 मांगे रखकर 16 और 17 मार्च को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें प्रमुख मंडी शुल्क की समाप्ति, जितनी बिजली उतने दाम, राज्यसभा और विधान परिषद में व्यापारियों को प्रतिनिधित्व, व्यापारी कल्याण आयोग का गठन, टोल टैक्स समाप्त किए जाने, नगद खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता पांच लाख किए जाने प्रमुख हैं। वार्ता के दौरान मंगल मिश्रा, सुनील गुप्ता, नाजिम खां, संजीव राठौर, सुल्तान खां, धीरज शर्मा, सुधीर अग्रवाल, कपिल गुप्ता, अनिल गुप्ता, शशि अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। एक्साइज ड्यूटी लगाने के प्रस्ताव के विरोध में सराफा व्यापारियों ने शुक्रवार पांचवे दिन भी अपनी दुकानें बंद रखीं। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने बैठक कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन