फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Autumn species grow sugarcane

शरदकालीन गन्ना प्रजातियों का बढ़ेगा क्षेत्रफल

Wed, 09 Mar 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 09 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Autumn species grow sugarcane
Autumn species grow sugarcane
चीनी मिलों को पर्याप्त समय तक चालू हालत में रखने के लिए प्रदेश में शरद कालीन गन्ना प्रजातियों का क्षेत्रफल बढ़ाकर 40 प्रतिशत किया जाएगा। साथ ही चीनी मिलों को देर तक चलाने के लिए शरदकाल में शीघ्र पकने वाली गन्ना प्रजातियों की बुवाई को प्रोत्साहन दिया जाएगा। प्रदेश के गन्ना आयुक्त विपिन कुमार द्विवेदी ने गन्ना शोध परिषद के अतिथि गृह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 40 लाख किसान हर साल 20 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की फसल ले रहे हैं। गन्ना की सारी फसल सूबे की 116 चीनी मिलों और 143 खांडसारी इकाइयों में खप रही है, लेकिन नो केन की स्थिति में अधिकांश चीनी मिलें सर्दी का सीजन खत्म होने से पहले ही बंद हो जाती हैं। जबकि चीनी मिलें अप्रैल माह तक चलनी चाहिए। मिलों को देर तक चलाने के लिए किसानों को शरदकाल में शीघ्र पकने वाली गन्ना प्रजातियों की बुवाई को प्रोत्साहित करने का निर्णय किया गया है। गन्ना आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में शरदकालीन गन्ना बुवाई का क्षेत्रफल केवल पांच प्रतिशत है। सर्दी के सीजन में बोए जाने वाले गन्ना का क्षेत्रफल बढ़ाने के साथ अर्ली वैरायटी वाली 238, 118, 98014, 08272 आदि गन्ना प्रजातियों की बुवाई कराई जाएगी। इस कदम से चीनी मिलों को पूरे सीजन पया्रप्त मात्रा में गन्ना मिलेगा और किसानों को फसल का वाजिब दाम मिल सकेगा। गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए किए जा रहे अन्य प्रयासों का उल्लेेख करते हुए गन्ना आयुक्त ने बताया कि अगैती और सामान्य श्रेणी के गन्ना उत्पादन का अनुपात 40-60 किया जाएगा। अभी अगैती प्रजाति का गन्ना 34 फीसदी क्षेत्रफल में बोया जा रहा है। किसानों को अधिकतम लाभ दिलाने के लिए उन्हें गन्ने के साथ गेहूं, मटर, मसूर, मूंग, आलू आदि की सह फसली खेती करने को प्रेरित किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed