फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   server problem in filling application form of teacher vacancy in up

शिक्षक भर्तीः सरवर ठप होने से आवेदकों में हाहाकार

Mon, 31 Dec 2012 12:33 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 31 Dec 2012 12:33 PM IST
विज्ञापन
server problem in filling application form of teacher vacancy in up

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का सोमवार की रात 12 बजे तक आखिरी मौका है। शिक्षा विभाग का सरवर बैठा हुआ है। फार्म भरने के लिए साइवर कैफे पर लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इक्का-दुक्का फार्म ही बड़ी मुश्किल से भरे जा रहे हैं। आवेदक काफी परेशान और हताश हैं। आवेदकों की मांग है कि आवेदन की तिथि 5 जनवरी तक बढा दी जाए।  

विज्ञापन


इसके बाद भी विभाग का दावा है कि प्रत्येक मिनट 300 फार्म भरे जा रहे हैं। अब तक 58 लाख आवेदक फार्म भर चुके हैं। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार का कहना है कि 63 लाख लोगों ने ई-चालान बनवाए हैं और 58 लाख फार्म भर चुके हैं। सरवर पर अचानक भार बढ़ने की वजह से थोड़ी परेशानी जरूर हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि फार्म ही नहीं भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने 72 हजार 825 शिक्षकों की भर्ती के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन मांगा है। इसके लिए स्टेट बैंक से ई-चालान बनवाने के दो दिन बाद ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं। प्रदेशभर में करीब 63 लाख लोगों ने ई-चालान बनवाए हैं। फार्म भरने का अंतिम मौका सोमवार की रात 12 बजे तक है। इसलिए ई-चालान बनवाने वाले चाहते हैं कि समय-सीमा समाप्त होने से पहले उनके फार्म भर जाएं। इसके लिए लोग साइवर कैफे के साथ अपने घरों पर फार्म भरने कम्प्यूटर के आगे बैठक हुए हैं। पर सरवर बैठे होने की वजह से लोगों को फार्म भरने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्म भरने की लाइन में लगे मंजुल कहते हैं कि वह शनिवार से लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इन दो दिनों में एक भी फार्म भर पाने में सफल नहीं हुए हैं। वह कहते हैं कि कुछ देर के लिए सरवर चलता तो जरूर है, लेकिन अचानक बंद हो जाता है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा इस बारे में कहते हैं कि आवेदन करने की समय सीमा समाप्त हो रही है। इसलिए बचे हुए आवेदक फार्म भरना चाहते हैं, इसलिए सरवर पर अचानक लोड बढ़ गया है। इसके बाद भी विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक प्रति मिनट 300 फार्म भरे जा रहे हैं। रविवार की शाम तक करीब 58 लाख आवेदक फॉर्म भर चुके थे।

आवेदन की तिथि आगे बढ़ाने की मांग
सिंगरौली की प्रियंका शास्त्री का कहना है कि उनका फॉर्म आज तक नहीं भरा जा सका है जबकि वह नेट पर 26 दिसम्बर से प्रयास कर रही हैं पर सर्वर काम नहीं कर रहा है। अतः फार्म भरने की डेट बढाई जानी चाहिए। कृपया इसे गंभीरता से लेने की कृपा करें क्योंकि यह मेरे भविष्य का सवाल है।

बरेली के गजेन्द्र गंगवार ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से लगातार फॉर्म सममिट करने के अथक प्रयास कर रहे हैं लेकिन एक भी फॉर्म सममिट करने में सफलता नहीं मिली है। सर्वर बहुत ज्यादा बिजी है। सरकार को इसकी अंतिम तिथि अवश्य बढानी चाहिए नहीं तो यह आवेदकों के साथ नाइंसाफी होगी।


आजमगढ़ के लालबहादुर चौहान का कहना है, 'मैं दो दिनों से नेट पर दिन रात बैठा रहा और सिर्फ एक फॉर्म सबमिट हो पाया। कृपया साईट को सही करने का सरकार को आदेश देना चाहिए या फिर आवेदन की तिथि आगे बढ़ाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed