फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sdo died after falling from train

ट्रेन से गिरकर कानपुर के एसडीओ की मौत

Sun, 18 May 2014 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 18 May 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
sdo died after falling from train

अलीगढ़ के छर्रा अड्डा पुल के पास शनिवार तड़के ट्रेन से गिरकर कानपुर के एसडीओ की मौत हो गई। जीआरपी थाने पहुंचे परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि एसडीओ को किसी ने ट्रेन से धक्का दिया है। उनके गले से जंजीर भी गायब है।

विज्ञापन


डिबाई (बुलंदशहर) के गांव रुनसी सालाबाद निवासी वेदप्रकाश गौतम (40) काफी समय से परिजनों के साथ कानपुर के सर्वोदय नगर में रहते थे। वेदप्रकाश गौतम कानपुर में बिजली विभाग में एसडीओ के पद पर तैनात थे। खुर्जा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वेदप्रकाश गौतम शुक्रवार रात ट्रेन से रवाना हुए।
विज्ञापन


शनिवार तड़के वेदप्रकाश गौतम का शव छर्रा अड्डा के पास रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा हुआ था।

क्या एसडीओ को ट्रेन से दिया गया धक्का?

sdo died after falling from train

शव मिलने की सूचना कैफियात एक्सप्रेस के ड्राइवर ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव की तलाशी ली, जेब में मिले पर्स में मृतक के भाई का नंबर था। पुलिस ने फोन से हादसे की जानकारी मृतक के भाई को दी।

उधर, सूचना मिलते ही मृतक का साला विनोद निवासी निरंजनपुरी गौशाला देहलीगेट जीआरपी थाने पहुंच गया। जिसने शव की शिनाख्त की। जीआरपी ने बताया कि मृतक के पास से 25460 रुपये, अंगूठी, पेन ड्राइव मिली। मृतक के साले का कहना था कि वेदप्रकाश गौतम ने कभी भी जनरल कोच में यात्रा नहीं की, हमेशा वह स्लीपर कोच में यात्रा करते थे।

उन्होंने संभावना जताई है कि वेदप्रकाश का किसी से विवाद हुआ हो और इसी विवाद के चलते उन्हें ट्रेन से धक्का दे दिया गया होगा। इंस्पेक्टर जीआरपी एसके मिश्रा ने कहा कि ट्रेन से गिरकर मौत हुई है, अगर परिजन आशंका जाहिर कर रहे हैं तो सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed