फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People demonstrate in support of Kotedar

लोगों ने कोटेदार के समर्थन में किया प्रदर्शन

Sat, 12 Mar 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 12 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड पौली के मुठहीखुर्द गांव के लोगों ने  शुक्रवार को गांव के कोटेदार के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। गांव वालों ने एक व्यक्ति पर बेवजह कोटेदार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इस दौरान ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन


ग्रामीण नेकराम, जगदीश पाल, देवमन पाल, राममूरत, रामधनी, रामजी, महेंद्र, कुसुम, राममिलन, सरोज, आशा देवी, फूला देवी, हरिराम, विद्यावती आदि का कहना था कि मुठहीखुर्द और बकौली खुर्द गांव के कोटेदार सुखराजी देवी है। जो कि जबसे वह कोटेदार हुई है सभी गांव वालों को समय समय से उचित मूल्य पर राशन, चीनी, मिट्टी का तेल यहां तक की सर्फ एवं नमक बराबर मिलता रहता है।
विज्ञापन


प्रधान के चुनाव के दौरान कोटेदार का पुत्र चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गया। उसके विपक्ष में चुनाव लडे़ कुछ लोग विरोधाभास में जानबूझ कर कोटेदार का विरोध कर रहे है। आए दिन वे लोग कोटेदार को गलत तरीके से परेशान कर रहे है। कोटेदार के खिलाफ शिकायत भी कर रहे है। जबकि ऐसा नहीं है। गांव वालों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जनता की समस्याओं का समाधान किया जाए। इसमे जो भी दोषी हो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। तहसीलदार इंद्रभान तिवारी ने गांव वालों से कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed