{"_id":"56e45ff54f1c1bbe758b45bb","slug":"mass-replication-caught-in-two-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महाविद्यालयों में पकड़ी गई सामूहिक नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महाविद्यालयों में पकड़ी गई सामूहिक नकल
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर विश्वविद्यालयीय परीक्षा में शनिवार को सचल दस्ते की टीम ने दो महाविद्यालयों पर सामूहिक नकल पकड़ी। साथ ही एक महाविद्यालय पर धन उगाही का मामला मिलने पर परीक्षा केंद्र निरस्त करने की संस्तुति की। इसके साथ ही सचल दस्ते ने नकल करते मपकड़े तीन छात्रों को रस्टीकेट कर दिया।
गोरखपुर विश्वविद्यालयीय परीक्षा के सचल दस्ता प्रभारी डॉक्टर विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह की पाली में मगहर स्थित शारदा देवी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में पहुंचा तो वहां देखा कि छात्रों को बाहर खड़ा कर दिया गया हैं और अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। छात्रों से पूछा गया तो छात्रों ने बताया कि पैसे की डिमांड की जा रही है। कुछ लोग छात्रों को अंदर नहीं जाने दे रहे थे।
सचल दस्ते को देखते ही वे लोग भाग गए। छात्रों ने लिखित शिकायत किया। परीक्षा केंद्र को निरस्त करने की संस्तुति विश्वविद्यालय प्रशासन से कर दी गई है। आगे बताया कि जीरा देवी महिला महाविद्यालय उतरावल में बिना प्राचार्य के परीक्षा कराई जा रही थी, एक एमए पास युवक को केंद्र व्यवस्थापक बना दिया गया था। यहां पर बीए तृतीय वर्ष समाज शास्त्र की परीक्षा थी। 35 छात्राएं परीक्षा दे रही थी, जो सामूहिक रूप से नकल करते हुए पाई गई है। परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल की रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
इसी के साथ ही सरदार पटेल डिग्री कॉलेज बरगदवा में केंद्र व्यवस्थापक नहीं थे, दूसरा व्यक्ति परीक्षा करा रहा था। बृजलाल ठाकुर महाविद्यालय जंगल बेलहर में जाने का रास्ता खोद दिया गया था। वाहन सात सौ मीटर दूर खड़ा कर महाविद्यालय पर पहुंचा गया तो देखा कि गेट पर ताला लगा है। गेट कूद कर परिसर में पहुंचा तो वहां पर भी सामूहिक नकल पाई गई। जिसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रभा देवी महाविद्यालय खलीलाबाद में एमए प्रथम वर्ष की परीक्षा चल रही थी एक परीक्षार्थी सचल दस्ते को देखते ही भागने लगा। जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। उसके पास से गाइड बरामद हुआ। उसे रस्टीकेट कर दिया गया। सूर्यनाथ चतुर्वेदी महाविद्यालय नाथनगर में बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा थी। वहा पर दो छात्र नकल करते हुए पकड़े गए है उन्हें रस्टीकेट कर दिया गया है।