फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Suicide by hanging herself from the snare of young man

फंदे से लटक कर युवक ने की आत्म हत्या

Mon, 14 Mar 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 14 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Suicide by hanging herself from the snare of young man
बहन का रो- रो कर बुरा हाल - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 महुली क्षेत्र के चंदीपुर गांव में शनिवार की रात्रि एक युवक ने अपने घर में फंदे से लटक कर आत्म हत्या कर लिया। रविवार को खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन

युवक की मौत पर गांव के लोग भी स्तब्ध थे।  चंदीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अमरनाथ पुत्र हरिराम विश्वकर्मा चार भाई- बहनों में तीसरे नंबर पर था।  पिता हरिराम लुधियाना में अपनी पत्नी राधिका और छोटे बेटे के साथ रहकर नौकरी करते है। दो माह पूर्व अमर नाथ पूना कमाने गया था।  पांच दिन पूर्व ही वह चंदीपुर वापस लौटा था। गांव के लोगों ने बताया कि अमरनाथ औरा उसकी पत्नी रीता के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। जिसके कारण वह अपने तीन बर्षीय बेटे कृष्णा के साथ देईसांड अपने मायके में रहती है।
विज्ञापन


जबकि अमरनाथ घर पर अकेले रहता था। वह अपने बड़े पिता रामलच्छन के घर पर भोजन करता था। रविवार की सुबह जब वह भोजन करने नहीं पहुंचा तो उसके बड़े पिता रामलच्छन उसके घर गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब वह काफी आवाज दिए उसके बाद भी फाटक अंदर से नहीं खुला तो शोर सुनकर आस पास के लोग जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़की के रास्ते लोगों ने अगरनाथ का शव लटकता हुआ देखा और उसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ  एसओ संतोष तिवारी व एसआई प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और फाटक तोड़वा कर शव बाहर निकलवाएं।
एसओ ने बताया कि अमरनाथ और इसकी पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। जिसके कारण वह काफी दिनों से मायके में रह रही है। उसी वजह से वह डिप्रेशन का शिकार होकर शराब पीने लगा था। युवक ने आत्म हत्या कर लिया।


 इंसेट

परिजन परदेश में और घर से उठी बेटे की अर्थी
धनघटा। क्षेत्र के चंदीपुर निवासी अमरनाथ विश्वकर्मा के माता पिता लुधियाना में है। बेटे की मौत की खबर तो लोगों ने फोन पर दी,लेकिन वह चेहरा नहीं देख पाए। बहन मिसलावती और इसलावती का  रो- रो कर बुरा हाल था। बड़ी मां भतीजे की मौत से काफी आहत थी। दोनों बहनों भाई की मौत से आहत होकर यहीं कह रही थी कि पिता की अब कौन मदद करेंगा। गांव के लोग भी घटना से गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed