{"_id":"56db30984f1c1b032d8b4ea9","slug":"registered-a-murder-case-against-the-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल क्षेत्र के बेलवनवा गांव में एक मार्च को छप्पर में आग लगने से जल कर हुई रामवृक्ष की मौत के मामले में शनिवार को पुलिस ने प्रधान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई रामवृक्ष के बेटे के जरिए दी गई तहरीर के आधार पर की। दूसरी तरफ समाधान दिवस पर पहुंचे लेखपाल और कानूनगों ने भी रामवृक्ष के बेटे से पूछताछ कर जांच की कड़ी को आगे बढ़ाया।
पीड़ित शंभू निषाद का आरोप था कि उसके पिता रामवृक्ष निषाद पेड़ से लकड़ी काटते समय 19 दिसंबर 2015 को गिर कर घायल हो गए थे। घायल पिता का उपचार कराने के बहाने बेलवनवा गांव के प्रधान बद्री सिंह ले गए थे। उसके पिता को पेंशन,आवास दिलाने के साथ ठीक से उपचार कराने का प्रधान ने झांसा दिया।
उसके पिता के नाम .043 हेक्टेयर जमीन का एक लाख रुपये में सौदा किया। आरोप था कि सिर्फ 20000 रुपये देकर प्रधान ने उसके पिता की जमीन का रजिस्ट्री करवा लिया। शेष रकम नहीं दिया। पिता के जरिए शेष रकम की मांग करने पर आनाकानी करने लगे तो पिता ने पांच जनवरी को मेंहदावल तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र भी दिया।
विज्ञापन
संदेह जाहिर किया कि शेष रकम न देनी पड़े,इसी लिए प्रधान ने उसके पिता को जला कर मार डाला। आगे बताया कि उसके पिता ने नेपाल में शादी की थी। उसके पैदा होने के बाद उसकी मां कहीं चली गई। वह अपने चाचा रामराज और झीनक के साथ नेपाल के रुपनदेई जिले के भरतपुरा थाना क्षेत्र के बमघुसड़ी में रहता है। आरोप था कि उसके पिता के हिस्से की जमीन के साथ उसके दोनों चाचा के हिस्से की जमीन को भी प्रधान ने कब्जा कर लिया है।
रामवृक्ष के बेटे शंभू के आने की खबर सुनते ही बेलवनवा गांव के लोग चकित रह गए। गांव के लोग अब तक यहीं जानते थे कि रामवृक्ष की शादी ही नहीं हुई है। एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि रामवृक्ष के बेटे शंभू ने प्रधान पर छप्पर में आग लगा कर पिता को मार डालने का संदेह जाहिर किया है।
उसी के आधार पर प्रधान बद्री सिंह पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा,उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आगे बताया कि राजस्व विभाग भी इस मामले में जांच कर रहा है। समाधान दिवस पर आए कानूनगों और लेखपाल ने भी पीड़ित शंभू का बयान दर्ज किया।