{"_id":"56df1dc54f1c1b61798b45b0","slug":"a-rally-in-respect-of-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के सम्मान में रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के सम्मान में रैली निकाली
ब्यूूूराो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
- फोटो : ambrish mishra
संतकबीरनगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके साथ ही शहर में स्वास्थ्य कर्मियों ने जुलूस निकालकर लोगों को महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया। इसी के साथ ही ब्लूमिंग बड्स स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया में संगोष्ठी कर विद्यार्थियों को महिलाओं की रक्षा का संकल्प दिलाया गया।
ब्लूमिंग बड़्स स्कूल में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रबंधक वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि एक महिला कभी मां कभी बहन और कभी पत्नी की भूमिका में समाज को एक अतुलनीय योगदान देती है। अत: महिलाओं का सम्मान एवं उनकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। प्रबंध निदेशक पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने में महिलाओं का योगदान प्रशंसनीय है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर कोआर्डिनेटर विकास सिंह, प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, आलम खां, सुमन पटेल, संपूूर्णानंद, अरुण कुमार भट्ठ, अमित मिश्रा, सीता मल्ल, खुर्शीद फातमा, अनुपमा सिंह, मनीषा पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में सीएचसी खलीलाबाद से आशा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर लोगों में महिला सशक्तिकरण से जागरूक किया। इस अवसर पर एसीएमओ डॉक्टर कपिलमुनि मिश्र, डॉक्टर अकरम, डॉक्टर रतन लाल, डॉक्टर आलोक सिन्हा समेत अन्य मौजूद रहे।