{"_id":"56e1cfb84f1c1bcd488b458d","slug":"deny-to-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज मांगने पर लड़की ने शादी से किया इंकार, बैठी पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज मांगने पर लड़की ने शादी से किया इंकार, बैठी पंचायत
ब्यूरो/अमर उजाला/संभल
Updated Fri, 11 Mar 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर सोत गांव में दहेज के खिलाफ एक लड़की ने आवाज बुलंद की है। दहेज मांगने वालों को उस वक्त करारा तमाचा लगा जब गांव पहुंची बारात के सामने ही लड़की ने रिश्ता करने से इनकार कर दिया। इस पर बाराती हक्का बक्का रह गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में पंचायत बैठ गई।
शकरपुर सोत गांव निवासी वीरपाल सैनी ने अपनी पुत्री सरोज की शादी हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के मिलक पट्टी गांव में कृपाल के पुत्र बबलू से तय की थी। बताते हैं कि उस समय लड़के के परिवार वालों ने दहेज की कोई मांग नहीं की थी। बुधवार को वीरपाल सैनी अपने रिश्तेदारों के साथ पुत्री की लग्न लेकर मिलक पट्टी गांव पहुंचे थे। आरोप है कि लग्न से पहले लड़के के पिता ने दहेज में बाइक, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि की मांग कर दी। आरोप है कि वीरपाल सैनी ने बुधवार को लग्न की रस्म अदा करने से वर पक्ष ने मना कर दिया था।
इस पर वीरपाल व उनके रिश्तेदारों को कृपाल के परिवार वालों ने बंधक बना लिया तथा जबरन लग्न की रस्म अदा कराई गई। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया। वह गांव आए और घर परिवार में सबसे बातचीत की। इसके बाद दहेज मांगने वालों से रिश्ता न करने का निर्णय लिया। लेकिन वर पक्ष को इसकी जानकारी नहीं दी। शादी के तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को बारात शकरपुर सोत पहुंची। लड़की पक्ष ने बारातियों को नाश्ता दिया। इसके बाद बारात सजी। दूल्हा घोड़ी पर बैठा और इसके बाद बारात लड़की पक्ष की ओर बढ़ रही थी।
विज्ञापन
तभी लड़की के पिता ने बीच गांव में बारात रोक ली और कहा कि बेटी ने दहेज मांगने वालों से शादी न करने का निर्णय लिया है।इसके बाद पूरा गांव एकत्र हो गया। गांव वालों ने पंचायत शुरू कराई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। लड़की वालों ने बताया कि वर पक्ष ने अपाचे बाइक मांगी गई। कई और सामान मांगे गए हैं। ऐसे लोगों के साथ रिश्ता कैसे चलेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों को सुनकर उचित कार्रवाई करेगी।