फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   young man's body found hanging on a peg

कमरे में खूंटी पर लटकी मिली युवक की लाश

Wed, 09 Mar 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Wed, 09 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के सांपला गांव के एक मकान में मंगलवार देर रात युवक का शव खूंटी पर रस्सी से बंधा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसे फोन कर बुलाया और पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


उधर, नागल के चिल्लाहेड़ी (चिरौली) निवासी युवक का शव कई किलोमीटर दूर सांपला खत्री गांव के मकान में मिलने से सनसनी है। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ी हत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


नागल के चिल्लाहेड़ी निवासी एहकाम (25) पुत्र जिंदा हसन मंगलवार दोपहर एक बजे से लापता था। परिजनों ने उसकी खोज में जगह-जगह फोन किए, मगर कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे एहकाम के भाई मन्नान के पास एक परिचित का फोन आया। इसमें उसे बताया गया कि एहकाम बीमार है और उसे डॉक्टर के पास ले जा रहे हैं। मन्नान जब सांपला पहुंचा. तो उसे कोई जानकारी देने को तैयार नहीं था। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

पुलिस ने गांव में पहुंच कर तलाश की, तो मोहतरम के मकान में बंद कमरे में एहकाम का शव मिला। परिजनों आरोप है कि शव खूंटी में बंधे कपड़े से लटका हुआ था।

हालांकि पुलिस ने उसका शव चारपाई से बरामद किया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो एक युवती के नानी का घर सांपला खत्री में है। एहकाम का इस गांव में आना-जाना लगा था। मृतक के भाई का आरोप है कि गांव के दो युवकों ने उसे फोन कर सांपला बुलाया और उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।

इसके बाद उसे कमरे में खूंटी से बंाध दिया। एसओ विजय प्रकाश ने बताया कि युवक का शव बरामद किया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इन पर पीड़ित पक्ष का आरोप है फिलहाल उनके घर में कोई नहीं मिला। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रेम प्रसंग की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। एसओ का कहना है कि फिलहाल पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। परिस्थिति आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है। लोगों ने बंद कमरे से शव बरामद किया है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।


ऑनर किलिंग की भी चर्चा
पुलिस सूत्रों की मानें तो इस युवक का प्रेम प्रसंग गांव की एक युवती से था। उसकी शादी हो गई। इसके बाद युवती के परिजन लगातार युवक को उससे मिलने से रोकते थे। युवक के नहीं मानने पर यह हत्या की गई। हालांकि पुलिस इस मामले में खुल कर कुछ बोलने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed