फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Barat hostages on second marriage

दूसरी शादी करने पर बारात को बंधक बनाया

Sat, 12 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव Updated Sat, 12 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Barat hostages on second marriage
खुद को दूल्हे की पत्नी बताने वाली युवती। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वरमाला से ठीक पहले एक युवती के थाने पहुंच कर दूल्हे की पत्नी होने का दावा कर कर दिया। इससे शादी के रंग में भंग पड़ गया। दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दूल्हे और बारात को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


रात में तीन लाख और दहेज का सामान लौटाने पर बंधक बनाए गए दूल्हे और अन्य लोगों को छोड़ दिया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सीओ और एसओ पुलिस बल के साथ देर तक गांव में डटे रहे थे।  
विज्ञापन


बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव मौरा निवासी करेशन के पुत्र तनवीर उर्फ तन्नु की बारात शुक्रवार को क्षेत्र के खुदाबक्सपुर माजरा आई थी। उधर उसी समय बड़गांव थाने पहुंची देहरादून निवासी जया नाम की युवती ने खुद को दूल्हे की पत्नी बताते हुए एसओ से  शादी रुकवाने की गुहार लगाई। चढ़त के बाराती बाद दुल्हन पक्ष के घर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वारचार की रस्म के बाद जैसे ही वरमाला की तैयारी शुरू हुई तो उसी समय दुल्हन पक्ष को दूल्हे के शादीशुदा होने की खबर पता चली। इस पर दुल्हन ने वरमाला डालने से इंकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दूल्हे सहित बारात को बंधक बना लिया गया।

उधर देहरादून से थाने पहुंची युवती जया पुत्री श्रीराम ने बताया कि वह मौरा गांव निवासी तनवीर पुत्र करेशन के साथ देहरादून स्थित यूनिशन स्कूल में नौकरी करती है। वहीं उनके बीच प्रेम संबंध होने पर दोनों ने दो वर्ष पूर्व मंदिर में शादी कर ली थी। 

इसके बाद से वह उसे घर ले कर जाने के लिए लगातार टाल मटौल कर रहा था। उसे आज ही पता चला कि तनवीर शादी कर रहा है जिसके बाद वह स्कूल के दो सहयोगियों को लेकर थाने पहुंची। 

पुलिस के गांव में पहुंचने के बाद कई घंटे चली पंचायत में तय किया गया कि शादी में आए खर्च को दूल्हा पक्ष द्वारा वापस कर दिया जाएगा। इसके बाद बारात को बिना दुल्हन के वापस भेज दिया गया।

जबकि दूल्हे और उसके कुछ नजदीकी रिश्तेदारों को दहेज में दिए सामान और खर्च के पैसे आने तक गांव में रोक कर रखा गया था। वहीं रात में ही दुल्हन बनी युवती की शादी करने के लिए वर की तलाश की जा रही थी।  


रात में तीन लाख और दहेज का सामान लौटाने पर बंधक बनाए गए दूल्हे और अन्य लोगों को छोड़ दिया गया। समाचार लिखे जाने तक सीओ देवबंद सुरेशपाल सिंह और थानाध्यक्ष डीके त्यागी भारी फोर्स के साथ खुदाबक्सपुर  माजरा गांव में मौजूद थे। उधर शादी रुकवाने के बाद युवती वापस लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed