फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   RPF returned NRI couple's bag full of dollars

एनआरआई दंपति का वंदेभारत एक्सप्रेस में छूटा डॉलर से भरा बैग आरपीएफ ने लौटाया

Fri, 15 Nov 2019 01:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 15 Nov 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
RPF returned NRI couple's bag full of dollars
पुलिस के साथ एनआरआई दंपति। - फोटो : अमर उजाला

रेलवे सुरक्षा बल कैंट की तत्परता से एनआरआई इंजीनियर दंपति का डॉलर से भरा बैग शुक्रवार को मिल गया। नई दिल्ली से बारह नवंबर को देव दीपावली देखने काशी आ रहे एनआरआई दंपति संतोष तिवारी पत्नी संध्या तिवारी कानपुर रेलवे स्टेशन पर फोटो शूट कराने लगे। इसी दौरान वंदेभारत ट्रेन छूट गई।

विज्ञापन


बाद में दंपति दूसरी ट्रेन से पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर रेल अधिकारियों से संपर्क साधा तो उन्हें कैंट रेलवे स्टेशन भेज दिया गया। कैंट स्टेशन प्रबंधक से एनआरआई दंपति ने गुहार लगाई। कैंट आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी अनूप सिन्हा ने नई दिल्ली आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी भूपेंद्र सिंह को घटना से अवगत कराते हुए मदद मांगी।
विज्ञापन


नई दिल्ली में वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों की लिस्ट और तफ्तीश के बाद दंपति का बैग बरामद हो गया। बैग को सील करते हुए श्रमजीवी एक्सप्रेस से बनारस भेज दिया गया। बृहस्पतिवार की सुबह आरपीएफ के जवानों ने दंपति को डॉलर से भरा बैग लौटा दिया। बैग पाकर दंपति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, आरपीएफ को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने बैग पाने की उम्मीद छोड़ दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed