{"_id":"5e43e7638ebc3ee5c9226512","slug":"robbery-in-jullers-shop-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में सराफा की दुकान से 42 लाख की डकैती, फायरिंग में छह लोग घायल, एसओ समेत छह निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में सराफा की दुकान से 42 लाख की डकैती, फायरिंग में छह लोग घायल, एसओ समेत छह निलंबित
Wed, 12 Feb 2020 10:18 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा बाजार में बुधवार दोपहर बाद तीन बजे दो बाइक से मुंह पर कपड़ा बांधे आए छह डकैतों ने सराफा की दुकान से 42 लाख के जेवरात लूट लिए और फायरिंग करते फरार हो गए । इस दौरान बाजार वासियों से उन्हें उनकी भिड़ंत भी हुई पर फायरिंग में छह लोगों के घायल हो जाने से लोग पीछे हटने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, सीओ अजय यादव के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बंजारेपुर गांव निवासी संजय कुमार सेठ पुत्र रामकिशुन सेठ की बरदह थाने के दुबरा बाजार में मां सावित्री ज्वैलर्स नाम से दुकान है।
विज्ञापन
बुधवार को दिन में संजय अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार पर मुंह बांधे छह बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे। इसमें एक बदमाश सड़क पर दो दुकान के बाहर रहे और तीन दुकान के अंदर घुसे व संजय को असलहा सटा दिया। इसके बाद तिजोरी खुलवा कर उसमें रखा 12 किलो चांदी, नौ सौ ग्राम सोना और जेवरात लूट लिया।
विज्ञापन
संजय के विरोध करने पर डकैतों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी और लूट का माल लेकर दुकान के बाहर निकलने लगे। इस बीच फायरिंग की आवाज पर आसपास के दुकानदारों ने मोर्चा संभाल लिया और उन पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे किंतु बदमाशों की लगातार फायरिंग से छह लोगों के घायल हो जाने पर लोग पीछे हट गए।
इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। लूटे गये सोने व चांदी व जेवरातों की कीमत लगभग 42 लाख रुपये आंकी जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहले सीएचसी बरदह भेजा जहां से उन्हें रेफर कर दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल जौनपुर में भर्ती कराया गया है जहां एक घायल सलीम की हालत गंभीर बनी हुई है।
एसपी त्रिवेणी सिंह ने 42 लाख की डकैती के बाद प्रभारी निरीक्षक बरदह प्रशांत श्रीवास्तव, हल्का प्रभारी उप निरीक्षक कन्हैया लाल मौर्य और बीट आरक्षी संतोष यादव तथा अमित यादव को निलंबित कर दिया है। स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है।
नन्द कुमार तिवारी को बरदह थाने का प्रभारी निरीक्षक और आनन्द कुमार सिंह को स्वाट प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा पीआरवी 1040 के उपनिरीक्षक स्वामी नाथ यादव, कांस्टेबल दिवाकर यादव को भी निलंबित कर दिया गया। होमगार्ड विनोद राय पर विभागीय कार्रवाई के लिए कमांडेंट (होमगार्ड) को रिपोर्ट भेजी गई है।