फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Road accident in Shahjahanpur, Uttar Pradesh, Bikers hit in truck

बरेली: सड़क किनारे रखे रेत में घुसने से असंतुलित होकर गिरी बाइक, 1 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Fri, 23 Nov 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Fri, 23 Nov 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Road accident in Shahjahanpur, Uttar Pradesh, Bikers hit in truck
हादसे में दो लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार सुबह  करीब 6 बजे नगर में श्रीराम टॉकीज के पास कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर ढाईघाट गंगा स्नान को जा रहे बाइक सवार तीन लोग हादसे के शिकार हो गए। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके मामा समेत गांव का ही एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की खबर पाकर यहां पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


थाना कटरा के गांव चावर ख़ास निवासी महावीर गांव में ही रहने वाले 32 वर्षीय अपने भांजे बुधपाल उर्फ भूरे और इसी गांव के अपने साथी सुधीर के साथ शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे बाइक से मिर्जापुर क्षेत्र स्थित ढाईघाट पर गंगा स्नान करने के लिए निकले। बाइक भूरे चला रहा था जब उनकी बाइक नगर के अंदर श्री राम टॉकीज के पास पहुंची इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की आवाज सुनकर भूरे ने बाइक साइड में करनी चाही, बताते हैं इसी दौरान उनकी बाइक साइड में बन रहे फुटपाथ के लिए रोड किनारे फैले पड़े रेत में घुस गई और असंतुलित होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन


इस दौरान भूरे रोड की तरफ गिरा तब तक पीछे से आ रहा ट्रक वहां पहुच गया और उसका पहिया भूरे के सिर से गुजर गया। जबकि दूसरी और गिरे महावीर व सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सुचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलो को सीएचसी भिजवाया परंतु गंभीर हालात के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक चला रहे भूरे का हेलमेट मौके पर रोड पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। सुचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे मृतक के बूढ़े मां-बाप अपने जवान बेटे के शव से लिपटकर काफी देर रोते रहे। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था तथा उसके पत्नी के अलावा दो लड़के व दो लडकियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed