फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   river danger in up

यूपी में बारिश से कयामत, कई नदियां उफान पर

Wed, 19 Jun 2013 09:25 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2013 09:25 AM IST
विज्ञापन
river danger in up

उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, घाघरा, शारदा समेत अन्य नदियां उफान पर हैं, जबकि पहाड़ों पर बरसी आफत ने मंगलवार को मैदानों को भी चपेट में ले लिया है।

विज्ञापन


बारिश की रफ्तार थमने के बावजूद बनबसा बैराज से सोमवार रात तीन चरणों में छोड़े गए 5 लाख, 44 हजार 500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी के कारण उफनाई शारदा नदी ने पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र और लखीमपुर खीरी के पलिया-निघासन इलाकों में कहर बरपा दिया।
विज्ञापन


तस्वीरों में: आसमान से बरसी आफत
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पश्चिमी यूपी में बिजनौर के बाद गंगा मुजफ्फरनगर में भी खतरे के निशान को पार कर गई है। मुजफ्फरनगर में राहत कार्यों के लिए यहां रुड़की से सेना बुलाई गई है।

यहां सेना के जवानों ने बाढ़ में फंसे 300 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है, जबकि बिजनौर में गंगा के खादर क्षेत्र में आई बाढ़ में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं।

तस्वीरों में: उफान पर यमुना

सहारनपुर में बाढ़ की चपेट में तीन लोगों की मौत की खबर है, जबकि सीतापुर के महोली के हाजीपुर निवासी शमशाद (28) और फैजाबाद के खंडासा गांव में मोनिका (10) की कच्ची दीवार ढहने से मौत हो गई।

अवध में घाघरा नदी खतरे के निशान को पार करने को बेताब है जबकि गंगा, शारदा और गेरुआ नदियों ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है।

रायबरेली में  300 और गांव बिजली गुल होने से अंधेरे में डूब गए हैं। बलरामपुर में बारिश ने पिछले 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राप्ती नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हो रही है। उधर, ट्रांस शारदा क्षेत्र में 50 से अधिक और पलिया-निघासन इलाके में करीब 208 गांवों में बाढ़ की चपेट में आ गए।

'भोले शंकर' से नाराज है गंगा मैया!

रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से पीलीभीत-टनकपुर और मैलानी-पलिया के रेल यातायात बंद कर दिया गया है। सड़क यातायात भी ठप हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना, एसएसबी तथा पीएसी राहत और बचाव कार्यों में जुट गए हैं।

तस्वीरों में देखिए केदारनाथ की तबाही

बरेली से पीएसी के 100 जवानों ने भी आठ मोटरबोट के साथ यहां पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। हथनी कुंड बैराज से यमुना में छोड़े गए पानी से शामली में जलस्तर खतरे के निशान से करीब दो मीटर ऊपर बह रहा है। संभल जिले के 60 गांव बाढ़ के मुहाने पर हैं। गांवों को खाली कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed