फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   register yourself online if you are unemployment

अब रोजगार दफ्तर में ऑनलाइन कराएं रजिस्ट्रेशन

Thu, 20 Jun 2013 02:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो,रामपुर Updated Thu, 20 Jun 2013 02:11 PM IST
विज्ञापन
register yourself online if you are unemployment
रोजगार दफ्तर में पंजीकरण के लिए अब बेरोजगारों को कतार नहीं लगानी होगी। बेरोजगार घर बैठे बस विभाग की साइट खोलेंगे और अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
विज्ञापन


यूपी में इसकी शुरुआत भव्य तरीके से रामपुर से कराए जाने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह सेवा यूपी के अन्य जिलों में भी शुरू की जाएगी।

रोजगार दफ्तरों में अपना पंजीकरण कराने के लिए लोगों को अब तक दफ्तरों में घंटों कतार में लगना पड़ता था। साथ ही बाबुओं से लेकर अफसरों तक की उलाहना झेलनी पड़ती थी।
विज्ञापन


बेरोजगारी भत्ता देने की कवायद जब से शुरू हुई है तब से बेरोजगारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

सरकार ने अब इन दिक्कतों को दूर करने के लिए बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की तर्ज पर अब यूपी सरकार ने पंजीकरण की व्यवस्था को भी ऑनलाइन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल सिग्नेचर से जारी होगी रसीद
निवास व आय प्रमाण पत्र की तर्ज पर अब बेरोजगारो को डिजिटल सिग्नेचर युक्त रसीद नेट के माध्यम से मिल सकेगी।

रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होने के बाद इसमें जिला सेवायोजन अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर युक्त रसीद बेरोजगारों को दी जाएगी। इसके लिए सभी के डिजिटल सिग्नेचर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed