फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   ready many types of durga mata pandal ready varanasi navratri durga puja

आज से पंडालों में उमड़ेंगे श्रद्धालु, माहिष्मति के महल में मां करेंगी महिषासुर का वध

Sat, 05 Oct 2019 11:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Oct 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
ready many types of durga mata pandal ready varanasi navratri durga puja
पंडालों में माता की प्रतिमाएं विराजमान हुईं। - फोटो : अमर उजाला
शिव की नगरी काशी मिनी बंगाल में तब्दील हो चुकी है। भव्य और आकर्षक पंडालों की रंगत भी अब चटख होने लगा है। पंडालों में माता की प्रतिमाएं विराजमान हो चुकी हैं। सप्तमी पर मूर्तियों के पट भी खुल जाएंगे। इसके साथ ही दुर्गा पूजा पंडालों की रौनक और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


माता के दर्शन और मेले का आनंद उठाने के लिए दर्शकों का रेला आज से पंडालों में उमड़ेगा। कहीं चंद्रयान दिखाई देगा तो कहीं इसरों का नजारा होगा। एयर स्ट्राइक का नजारा भी पंडालों में नजर आएगा। इस बार नो प्लास्टिक का संदेश भी जनता को दिया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण, अन्न बचाओ से लेकर बाहुबली का भव्य महल, प्राचीन और नवीन मंदिरों की आकृतियां दुर्गा उत्सव की विविधता में चार चांद लगाएंगे।
विज्ञापन


सनातनी धर्म इंटर कालेज में बाहुबली फिल्म के माहिष्मति के महल के रूप में सजा पंडाल

 

 

शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि को सभी पूजा पंडाल दुर्गा प्रतिमाएं पहुंची तो संध्या बेला में बांग्ला परंपरा के तहत अधिवास, कल्पारंभ और नवपत्रिका पूजन की प्रक्रिया पूरी की गई। केले के खंभे के नीचे पूजन कर माता को आमंत्रण निवेदित किया गया। उसके बाद माता को नव वस्त्र के साथ आभूषण अर्पित किए गए। देर रात माता को शस्त्र अर्पित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


पांडेयपुर में लगा पंडाल

जय मातादी स्पोर्टिंग क्लब अर्दली बाजार का पूजा पंडाल अन्नपूर्णा मंदिर की अनुकृति में दिखेगा। वहीं भारत सेवा श्रम संघ व ईगल क्लब में परंपरागत प्रतिमा के ही दर्शन होंगे। जगतगंज स्थित विजेता स्पोर्टिगिं क्लब की ओर से इस बार एयर स्ट्राइक की थीम सजाई गई है।

जगतगंज का पंडाल


चांदपुर स्थित पापुलर न्यू स्पोर्टिगिं क्लब के पंडाल में मां दुर्गा साक्षात महिषासुर का वध करते हुए नजर आएंगी। कोलकाता के श्री ठाकुर जी मंदिर के स्वरूप में पंडाल को सजाया गया है। पांच मिनट के शो के दौरान शेर पर सवार मां दुर्गा राक्षसों का अंत करेंगी।

मंडुवाडीह बाजार में आदर्श स्पोर्टिंग क्लब की ओर से पुल के नीचे पंडाल बनाया गया है। अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि 1992 में पूजा की शुरूआत हुई थी। आरओबी बनने के बाद पुल के नीचे पंडाल लगाया गया है। महामंत्री रवि गुरु ने बताया कि विसर्जन बुधवार को किया जाएगा।
 


टाउनहाल में लगा पंडाल


मां दुर्गा पूजनोत्सव समिति डीरेका-बीएचयू रोड, केदार नगर, नेवादा, सुंदरपुर इलाके में बरसात अधिक होने के कारण समय कम मिलने से मूर्ति बैठाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्ष बृजेश पटेल, गोलू व मनोज ने बताया कि पारंपरिक मूर्ति स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed