आज से पंडालों में उमड़ेंगे श्रद्धालु, माहिष्मति के महल में मां करेंगी महिषासुर का वध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता के दर्शन और मेले का आनंद उठाने के लिए दर्शकों का रेला आज से पंडालों में उमड़ेगा। कहीं चंद्रयान दिखाई देगा तो कहीं इसरों का नजारा होगा। एयर स्ट्राइक का नजारा भी पंडालों में नजर आएगा। इस बार नो प्लास्टिक का संदेश भी जनता को दिया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण, अन्न बचाओ से लेकर बाहुबली का भव्य महल, प्राचीन और नवीन मंदिरों की आकृतियां दुर्गा उत्सव की विविधता में चार चांद लगाएंगे।
सनातनी धर्म इंटर कालेज में बाहुबली फिल्म के माहिष्मति के महल के रूप में सजा पंडाल
शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि को सभी पूजा पंडाल दुर्गा प्रतिमाएं पहुंची तो संध्या बेला में बांग्ला परंपरा के तहत अधिवास, कल्पारंभ और नवपत्रिका पूजन की प्रक्रिया पूरी की गई। केले के खंभे के नीचे पूजन कर माता को आमंत्रण निवेदित किया गया। उसके बाद माता को नव वस्त्र के साथ आभूषण अर्पित किए गए। देर रात माता को शस्त्र अर्पित किए गए।
जय मातादी स्पोर्टिंग क्लब अर्दली बाजार का पूजा पंडाल अन्नपूर्णा मंदिर की अनुकृति में दिखेगा। वहीं भारत सेवा श्रम संघ व ईगल क्लब में परंपरागत प्रतिमा के ही दर्शन होंगे। जगतगंज स्थित विजेता स्पोर्टिगिं क्लब की ओर से इस बार एयर स्ट्राइक की थीम सजाई गई है।
जगतगंज का पंडाल
चांदपुर स्थित पापुलर न्यू स्पोर्टिगिं क्लब के पंडाल में मां दुर्गा साक्षात महिषासुर का वध करते हुए नजर आएंगी। कोलकाता के श्री ठाकुर जी मंदिर के स्वरूप में पंडाल को सजाया गया है। पांच मिनट के शो के दौरान शेर पर सवार मां दुर्गा राक्षसों का अंत करेंगी।
मंडुवाडीह बाजार में आदर्श स्पोर्टिंग क्लब की ओर से पुल के नीचे पंडाल बनाया गया है। अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि 1992 में पूजा की शुरूआत हुई थी। आरओबी बनने के बाद पुल के नीचे पंडाल लगाया गया है। महामंत्री रवि गुरु ने बताया कि विसर्जन बुधवार को किया जाएगा।
टाउनहाल में लगा पंडाल
मां दुर्गा पूजनोत्सव समिति डीरेका-बीएचयू रोड, केदार नगर, नेवादा, सुंदरपुर इलाके में बरसात अधिक होने के कारण समय कम मिलने से मूर्ति बैठाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्ष बृजेश पटेल, गोलू व मनोज ने बताया कि पारंपरिक मूर्ति स्थापित की जाएगी।