{"_id":"56ddbcc14f1c1bd0218b456f","slug":"shiv-shobha-yatra-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली भोलेनाथ की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली भोलेनाथ की सवारी
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली भोलेनाथ की सवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की ओर से ज्वालानगर में सामुदायिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में भगवान शिव-पार्वती के साथ ही अन्य देवी-देवताओं की सुंदर झांकी शामिल रहीं। डीजे पर बज रहे भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। शोभायात्रा की शुरुआत ग्राम पंचायत आगापुर से की गई। ये विभिन्न मार्गों से होते हुए कृष्णा विहार मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
डीजे पर बज रहे श्री राधा-कृष्ण और शिवजी के भजनों पर श्रद्धालु थिरकते रहे और भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए चलते रहे। शोभायात्रा में श्री राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और मां काली की भव्य झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा कृष्णा विहार मंदिर पर पहुंचकर पूर्ण हुई। इस दौरान जोगराज सिंह, भगवान दास, राजन सागर, राकेश सागर, श्याम बाबू, मदन लाल, कुंवर पाल, हरपाल आदि मौजूद रहे।