फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur BJP attack on CM Chief Minister is afraid to speak against conversion

Raipur: भाजपा का सीएम पर हमला, धर्मांतरण के खिलाफ बोलने से डरतें हैं मुख्यमंत्री, जारी करें चर्चों की सूची

Fri, 06 Jan 2023 07:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 06 Jan 2023 07:30 PM IST
सार

कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बयान से एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे धर्मांतरण के पक्षधर हैं और उनके संरक्षण में ही यह सब कुछ हो रहा है।

विज्ञापन
Raipur BJP attack on CM Chief Minister is afraid to speak against conversion
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने उम्मीद के मुताबिक धर्मांतरण के पक्ष में ही विचार व्यक्त किए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कह रहे हैं कि भाजपा के राज में कितने चर्च बने हैं, उसकी सूची हमारे पास है तो पहले भूपेश बघेल 50 साल तक कांग्रेस शासन काल में अविभाजित मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ़ में बने चर्चों की सूची जारी करें और अपने 4 साल की भी सूची जारी करें कि कितने चर्च इन्होंने बनवा दिए, वे बंटवारे में बनी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के 3 साल की सूची भी जारी करें।

विज्ञापन


कौशिक ने मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा पर लगाये गए आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि आदिवासी वर्ग पिट रहा है, भूपेश बघेल सरकार के संरक्षण में आदिवासियों का जबरिया धर्मांतरण हो रहा है, विरोध करने पर आदिवासियों को मिशनरी और सरकार के दोहरे अत्याचार और प्रताड़ना का शिकार बनाया जा रहा है। धर्म बचाने वालों पर मुकदमे लादे जा रहे हैं। आदिवासी संस्कृति का आखेट करने वालों को राजाश्रय दिया जा रहा है, आदिवासी समाज अपनी संस्कृति को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है लेकिन आदिवासियों को न्याय देने की बजाय आखिरकार फिर से मुख्यमंत्री ने बयान धर्मांतरण करने वाले लोगों के पक्ष में दे दिया है।
विज्ञापन


कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बयान से एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे धर्मांतरण के पक्षधर हैं और उनके संरक्षण में ही यह सब कुछ हो रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री यह न भूलें कि भाजपा आदिवासी समाज के साथ खड़ी है और वे कितना भी चर्चम शरणं गच्छामि की मुद्रा में खड़े हो जाएं, भाजपा आदिवासी संस्कृति को आघात पहुंचाने की साजिश कामयाब नहीं होने देगी। भूपेश बघेल में साहस है तो वे अपने कार्यकाल के साथ साथ 50 साल का कांग्रेसी रिकॉर्ड पेश करें साथ ही ये बताएं कि कांग्रेस को धर्मातारण के खिलाफ बोलने में डर क्यों लगता है ?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed