{"_id":"56ddbd6f4f1c1b17228b456a","slug":"mahashivratri-celibration-in-milak","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों की टंकार और जयघोष से गूंजा रठौंडा मंदिर परिसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों की टंकार और जयघोष से गूंजा रठौंडा मंदिर परिसर
अमर उजाला ब्यूरो/मिलक
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
घंटों की टंकार और जयघोष से गूंजा रठौंडा मंदिर परिसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक शिव मंदिर रठौंडा में सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान श्रद्धालुओं बाबा भोले नाथ को बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और मिष्ठान्न चढ़ाकर पूजा अर्चना की। साथ ही शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस दौरान भगवान शिव के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। रठौंडा स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में आधी रात से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे।
हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के बीच भक्तों ने परिसर में डेरा जमा दिया था। सोमवार की सुबह मंदिर का कपाट खुलते ही लोगों ने मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक शुरू हो गया। भक्तों ने इस दौरान धूप, नैवेद्य, धतूरा, फल, बेेलपाती से पूजा-अर्चना की और सतिया बनाकर मनौती मांगी। जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराए। साथ ही मिठाई चढ़ाकर प्रभु शिव से खुशहाली मांगी। मंदिर परिसर में भीड़ बढ़ती गई।
इससे अव्यवस्थाएं उत्पन्न हो गई। उपजिलाधिकारी अली हसन कर्नी और सीओ दिनेश कुमार शर्मा तथा कोतवाल जयराज सिंह को व्यवस्था अपने हाथ में लेनी पड़ी। उधर क्षेत्र के तिराह, भैरो बाबा मंदिर, नवदिया, प्राचीन शिव मंदिर मिलक, धमोरा, बराखास समेत कई स्थानों पर जलाभिषेक हुआ।