{"_id":"56e3134b4f1c1b04208b459f","slug":"lalpur-bairaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालपुर बैराज का हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालपुर बैराज का हुआ भूमि पूजन
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
लालपुर बैराज का हुआ भूमि पूजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसी नदी स्थित लालपुर डैम पर बैराज बनाने के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। 196 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए एक साल का टारगेट रखा गया है। प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद जहां कोसी नदी में हर साल आने वाली बाढ़ से छुटकारा मिलेगा, वहीं पुल के निर्माण से टांडा और रामपुर का संपर्क पूरी तरह जुड़ जाएगा। कोसी नदी पर बना लालपुर डैम रियासतकालीन है।
उसकी हालत काफी खराब है। पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जौहर यूनिवर्सिटी में नगर विकास मंत्री आजम खां ने सपा मुखिया मुलायम सिंह की मौजूदगी में पुल पर बैराज बनाने की मांग रखी थी। सपा मुखिया और लोक निर्माण मंत्री ने मंच से लालपुर बैराज बनाने की घोषणा की थी। वर्ष 2013 में हुई इसकी घोषणा हुई थी। लेकिन कभी तकनीकी समस्याएं तो कभी कानूनी पेचदगी बैराज बनाने में बाधा आने लगी थी।
इस प्रोजेक्ट पर शुक्रवार से काम शुरू कर दिया गया। शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अफसरों की देखरेख में लालपुर पुल पर भूमि पूजन किया गया। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता मोहन पाल सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर काम अब शुरू हो जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता डीके जैन, वीके अग्रवाल, जेई ध्यान सिंह रहे।