{"_id":"56db255e4f1c1b012d8b4d3f","slug":"eight-prisoners-affected-by-aids","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार के आठ बंदी एचआईवी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार के आठ बंदी एचआईवी संक्रमित
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में बंदियों की एचआईवी-टीबी संक्रमण की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुल 887 बंदियों एवं कैदियों की एचआईवी जांच की गई। 57 बंदियों का टीबी संक्रमण की आशंका के कारण सैंपल लिया गया था। सात बंदियों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक बंदी पहले से ही एचआईवी संक्रमण का उपचार करा रहा है। किसी भी बंदी में टीबी संक्रमण का पुष्टि नहीं हुई है।
जेल की चहारदीवारी के अंदर भी भयानक संक्रमण बंदियों और कैदियों पर अपना शिकंजा कस रहे हैं। इसकी पुष्टि खुद सरकारी आंकड़े कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के परियोजना निदेशक आलोक कुमार ने 19 फरवरी को प्रदेश के सभी सीएमओ-सीएमएस को निर्देश जारी कर जिला कारागारों में एचआईवी और टीबी संक्रमण की जांच कर 15 मार्च तक रिपोर्ट भेजने को कहा था। चार फरवरी तक जिला कारागार के 887 बंदियों और कैदियों की एचआईवी संक्रमण की जांच की गई।
रिपोर्ट में सात बंदियों और कैदियों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि की गई है। एक एचआईवी संक्रमित बंदी पहले से उपचाराधीन थी। जिला कारागार में मौजूदा समय में आठ एचआईवी संक्रमित हैं। वहीं, जिला क्षयरोग विभाग की ओर से टीबी संक्रमण की आशंका में 57 बंदियों का बलगम का सैंपल लिया गया। किसी भी आशंकित में टीबी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।